Video: गढ़वाल राइफल के वीर जवानों को सलाम, इस अंदाज में करते हैं अपने पहाड़ों को याद
Jan 17 2018 9:23PM, Writer:आदिशा
एक मां का बेटा, एक बेटी का पिता, इंतजार करती पत्नी का पति और ना जाने किन यादों के बीच ये जवान जीते हैं। गढ़वाल राइफल के जवानों के साहस और शौर्य को हर कोई सलाम करता है। हर कोई इन जवानों को सलाम करता है। क्या आप जानते हैं कि अपनी मातृभूमि से दूर रहकर ये जवान किस तरह से अपने पहाड़ों को याद करते हैं। आज हम आपके लिए एक वीडियो लाए हैं। इस वीडियो के जरिए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये वीर पहाड़ी सपूत कैसे अपने गढ़वाल की यादों में खोए रहते हैं। ये वीडियो देश के उन जवानों का है जो आपकी और हमारी रक्षा के लिए सरहदों पर अपने प्राणों की आहुति देने से भी नहीं घबराते। इस वीडियो में दिख रहा है कि हमारे ये वीर जवान पहाड़ के मशहूर गीत चैता की चैत्वाल पर डांस कर रहे हैं। कभी चंद्र सिंह राही ने ने इस गीत को आवाज दी थी।
यह भी पढें - Video: गढ़वाल राइफल को क्यों कहा जाता है देश की सबसे ताकतवर सेना ? जरा जान लीजिए
यह भी पढें - Video: गढ़वाल राइफल...सबसे ताकतवर सेना, शौर्य की प्रतीक वो लाल रस्सी, कंधों पर देश का जिम्मा
चैता की चैत्वाल उसके बाद से कई अंदाजों में गाया गया था। लेकिन अमित सागर के गीच का अंदाज भी सबसे अलग है। क्योंकि जिस तरह से इन जवानों ने इस गीत पर डांस किया है, उसमें देशभक्ति की खनक के साथ साथ मिट्टी की खुशबू है। किसी गीत को महसूस करने का इससे बेहतर अंदाज क्या हो सकता है ? जाहिर है कि अगर आप देवभूमि से हैं, तो आपको हमारे फौजियों का ये अंदाज बेहद पसंद आएगा। ना किसी प्रोफेशनल डांसर से सीखा और ना ही किसी सितारे को कॉपी किया। इसके बाद भी इस गीत पर डांस का अंदाज एकदम अलग है। फौजी भाइयों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वजह से हमने सोचा कि आपके सामने भी इस वीडियो को रखें। गढ़वाल राइफल के जवानों के लिए कहा जाता है कि वो हर काम बेहद तल्लीनता और संजीदगी से करते हैं। शौर्य और साहस के कई किस्से इन जवानों ने गढ़े हैं।
यह भी पढें - वाह उत्तराखंड पुलिस: देश में दूसरे नंबर पर देवभूमि, 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते
यह भी पढें - उत्तराखंड शहीद की बेटी के हौसले को देश का सलाम, सेना में शामिल होगी पहाड़ की ये शेरनी !
देवभूमि की यादों में खोए इन जावानों के दिल में भी प्यार कूट कूटकर भरा है। आखिर वो भी इंसान ही हैं। लेकिन सबसे खास बात ये है कि उन्हें देश की रक्षा की जिम्मेदारी मिली है और इसे वो बखूबी निभा रहे हैं। अब आप भी ये खूबसूरत वीडियो देखिए।