Video: देहरादून के बच्चे की फैन बनी फिल्म इंडस्ट्री, सुपर डांसर शो के टॉप-7 में मिली जगह
Jan 18 2018 8:49PM, Writer:मीत
उत्तराखंड की प्रतिभाओं में दम है,ये बात किसी से छुपी नहीं है। खास तौर पर देहरादून की बात करें तो आए दिन आपको इस शहर से हुनरमंद युवा चेहरों का नाम सुनने को मिलता है। जुबिन नौटियाल, राघव जुयाल, उदिता गोस्वामी जैसे नाम आज बॉलीवुड में राज भी कर रहे हैं। इसलिए ये लड़के और लड़कियां आज तमाम लोगों के लिए प्रेरणा भी बन रहे हैं। इस बीच एक और लड़का है आकाश थापा। आकाश देहरादून के क्लेमेंनटाउन के रहने वाले हैं। सैट मैक्स पर प्रसारित होने वाले शो सुपर डांसर सीजन-2 में आकाश अपना दम दिखा रहे हैं। इस सीजन में आकाश अब सुपर 7 में पहुंच चुके हैं। वो लगातार अपने डांस का जौहर दिखा रहे हैं और बॉलीवुड हस्तियों का दिल जीत रहे हैं। अब आपसे भी यानी उत्तराखंड और देश के तमाम लोगों से आकाश को काफी उम्मीद है। दरअसल आपका एक वोट आकाश को इस सीजन का खिताब दिला सकता है।
यह भी पढें - Video: देहरादून के बच्चे का दीवाना बना बॉलीवुड, सुपर डांस शो में जीता जजों का दिल
आकाश अब टॉप-7 के लिए प्रतिभा दिखाएंगे। इसके लिए उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से वोट अपील की है। आकाश को वोट देने के लिए आपको dance.sonyliv.com पर जाना होगा। ये वोटिंग लाइंस 20 और 21 जनवरी को खुलेंगी। इसमें आपको सभी प्रतिभागियों का प्रोफाइल दिखेगा। आपको आकाश थापा की प्रोफाइल पर क्लिक कर वोट देना है। इसके अलावा मोबाइल फोन पर भी सोनी एप डाउनलोड कीजिए और आकाश को वोट दीजिए। इस शो की जज गीता कपूर के लिए आकाश पसंदीदा प्रतिभागी बने हुए हैं। आकाश इंद्रापुरी फार्म क्लेमेनटाउन के रहने वाले हैं। आकाश थापा के पिता दीपक थापा कहते हैं कि उनका बेटा सुपर डांसर शो के सुपर-9 में जगह पक्की करने में सफल रहा था। आकाश के पिता ने पूरे उत्तराखंड से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकाश को वोट दें, जिससे वो इस कॉन्टेस्ट में जीत हासिल कर सके।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंडी संस्कृति में रंगा बॉलीवुड, अर्जुन कपूर और परिणीति का छोलिया डांस देखो
इस शो के जज शिल्पा शेट्टी, निर्देशक अनुराग बसु और कोरियोग्राफर गीता कपूर भी आकाश को देखकर काफी प्रभावित हुए हैं। खास तौर पर गीता कपूर की नजर में आकाश इस शो का विनर है। आकाश ने शो के लिए सबसे पहले देहरादून में ऑडिशन दिया था। इसके बाद उसने दिल्ली, मुंबई में मेन राउंड में क्वालीफाई किया और सुपर-7 में जगह बनाई थी।