image: Kanika joshi the talent of uttarakhand

Video: पहाड़ की खूबसूरत बेटी कनिका जोशी, अपने हुनर से जीता दुनिया का दिल...देखिए

Jan 25 2018 12:41PM, Writer:आदिशा

उत्तराखंड की बेटियां आज भले ही दुनिया के कोने कोने में रह रही हों, लेकिन उनवके दिल में अपनी मातृभूमि के लिए बेहद प्यार है। इन्हीं बेटियों में से एक हैं कनिका जोशी। कनिका जोशी फिलहाल मुंबई में रह रही हैं । वो उत्तराखंड के रुद्रपुर की रहने वाली है। पंतनगर और रुद्रपुर से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से संगीत में मास्टर्स की डिग्री ली है। मुंबई से ही इंडियन क्लासिकल वोकल में एम फिल कर रही हैं। कनिका जोशी के पिता का नाम गिरीश चंद्र जोशी है, जो कि बैंक में काम करते हैं। इसके अलावा कनिका की मां गृहणी हैं। उत्तराखंड से निकलकर कनिका ने भी कुछ ख्वाब संजोए थे और उन ख्वाबों को पूरी करने के लिए वो मुंबई में हैं। संगीत में उनकी बेहद ही शानदार पकड़ है, जिसे आप इस वीडियो के जरिए भी देख सकते हैं।

यह भी पढें - Video: बॉलीवुड छोड़िए, उत्तराखंड के युवाओं का ये गीत देखिए...जबरदस्त है
यह भी पढें - गढ़वाली बोलना सीख रहे हैं शाहिद कपूर, फिलहाल उत्तराखंड में ही रहेंगे
इसके अलावा भी उन्होंने कई उत्तराखंडी गीत गाए हैं। कनिका जहां जाती हैं, वहां लोगों का दिल जीत लेती हैं। हिंदी और पहाड़ी गीतों को साथ लेकर वो कई जगह कॉन्सर्ट भी कर चुकी हैं। राज्य समीक्षा से हुई बातचीत में कनिका का कहना है कि अपने राज्य की सभ्यता और संस्कृति को वो किसी भी हाल में नहीं भूल सकती। कनिका के मुताबिक हम सबका कर्तव्य है कि अपनी मातृभूमि को आगे बढ़ाने के लिए छोटी-छोटी कोशिशें करते रहें। उत्तराखंड के संगीत और गीतों, और लोकगीतों पर कनिका अच्छी पकड़ रखती हैं। कनिका कमाल की हैं..वो खुद ही बिना किसी वाद्ययंत्र की बेहतरीन संगीत भी इज़ाद कर लेती हैं। ये वीडियो कुछ ऐसी ही बानगी पेश कर रहा है। वो पहाड़ी गीतों पर हर तरह का प्रयोग करती हैं, जिससे इन गीतों को नई बुलंदियों तक पहुंचाया जा सके।

यह भी पढें - Video: देहरादून के बच्चे की फैन बनी फिल्म इंडस्ट्री, सुपर डांसर शो के टॉप-7 में मिली जगह
यह भी पढें - Video: पहाड़ के खूबरसूरत रंग, देखिए..रूहान और करिश्मा के संग...शानदार है !
आज ये बात भी सच है कि कनिका के चाहने वालों की कमी नहीं है। लोगों तक पहुचने के लिए कनिका ने सोशल मीडिया को जरिया बनाया है। फेसबुक और यू-ट्यूब के जरिए वो लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाती है। फिलहाल कनिका के लिए तचो हम ये ही कहेंगे कि मेहनत करते रहिए और आगे बढ़िए। बेटियां ही तो देवभूमि का मान बढ़ा रही हैं। अब आप ये बेहतरीन वीडियो देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home