image: Roshan raturi saves another life in dubai

Video: पहाड़ का सपूत, विदेश में बना सुपरहीरो, दुनिया के सामने पेश की मानवता की मिसाल

Jan 30 2018 4:45PM, Writer:कपिल

कहते हैं कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और इस धर्म का पालन उत्तराखंड के लोग अच्छी तरह से कर रहे हैं। आज भी उत्तराखंड के लोग ईमानदारी, मानवता और इंसानियत की मिसाल दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं। चाहे देश में हों, या फिर विदेश में हर जगह उत्तराखंडियों ने देवदूत बनकर कई जिंदगियों बचाया है। एक ऐसा ही उत्तराखंडी अरब देशों में भी है। जी हां दुबई में रह रहे रोशन रतूड़ी आज देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं। रोशन रतूड़ी ने जिस तरह से मानवता को ही अपना सबसे बड़ा धर्म माना, इस धर्म का पालन करते हुए वो आज तक सैकड़ों लोगों की जान बचा चुके हैं। विदेश में जो भी शख्स मुश्किल हालात में होता है, रोशन उसकी मदद करते हैं। इस बीच रोशन ने एक और शख्स की जान बचाई है। नेपाल के रहने वाले दीपक राज भट्ट शायद रोशन को जिंदगी भर नहीं भूलेंगे।

यह भी पढें - उत्तराखंडियों से सीखिए इंसानियत, दुबई में फंसे लोगों का मददगार बना एक पहाड़ी
यह भी पढें - एक उत्तराखंडी...विदेश में हर हिंदुस्तानी का मददगार बना, फिर किया ऐतिहासिक काम !
इस बारे में रोशन रतूड़ी ने अपने फेसबुक पेज के जरिए दुनियाभर को जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि ‘’प्रिय मित्रों एक और ज़िन्दगी को उसके परिवार से मिलाने जा रहा हूं। आज मेरे साथ नेपाल देश के रहने वाले श्री दीपक राज भट्ट जी है जो पिछले एक साल से अपनी कम्पनी के मालिक की वजह से विदेश मैं तकलीफ में जी रहे थे।’’ रोशन आगे लिखते हैं कि ‘’कम्पनी का मालिक कम्पनी को छोड़कर भाग गया। इसके साथ ही कंपनी के मालिक ने दीपक राज भट्ट के पासपोर्ट पर वीज़ा स्टांप भी नही किया और ना ही आई डी कार्ड बनाया’’। इस वजह से दीपक राज भट्ट को गैर क़ानूनी तरीके से रहना पड़ रहा था। नेपाल अपने घर जाने के लिए इन्होंने बहुत भाग दौड़ की लेकिन निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद दीपक को रोशन रतूड़ी का नंबर मिला। दीपक राज ने इसके बाद रोशन रतूड़ी से सम्पर्क किया। रोशन रतूड़ी ने उनकी तमाम परेशानियों को दूर किया।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंडियों से सीखिए इंसानियत, दुबई में फंसे बेबस लोगों का मसीहा बना पहाड़ी सपूत
यह भी पढें - एक उत्तराखंडी विदेश में सुपरहिट, दुनिया को फिर दिखाई ‘पहाड़ियों’ वाली इंसानियत
अब दीपक अपने परिवार से मिलने के लिए तैयार हैं। रोशन कहते हैं कि ‘’विदेशो में मालिकों और दलाल ऐजेंटों के कारण मासूम लोग फंस जाते है। जहां उनकी मदद करने वाला कोई नही होता है और नर्क जैसी हालत हो जाती है। रोशन तकलीफ़ मै फंसे हर नागरिक की मदद करते हैं। रोशन टिहरी के रहने वाले हैं, देहरादून में उनका घर भी है। आइए अब आपको रोशन रतूड़ी का वो वीडियो भी दिखा देते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home