image: Divya dhyani of uttarakhand launched beautiful song

Video: उत्तराखंड की बेटी लेकर आई है एक खूबसूरत पहाड़ी गीत...देखिए

Feb 1 2018 8:42PM, Writer:कपिल

आवाज शानदार है, संगीत अच्छा है, गीत पुराना है और उसे नया अंदाज दिया गया है। जो भी कहें एक बेहतरीन पेशकश है। उत्तराखंड के युवा आज संगीत के क्षेत्र में हर दिन कुछ नया कर रहे हैं। इसकी एक मिसाल दिव्या ध्यानी भी हैं। ‘’ह्यूंद का दिना’’ गीत आप काफी पहले से सुनते आ रहे होंगे। इस गीत को पूरे उत्तराखंड में अलग अलग अंदाज में अब तक गाया गया है। एक बार फिर से एक नया अंदाज इस गीत को दिया गया है। बोल तो आप इसके जानते ही होंगे। पहाड़ में सर्दियों के दिनों में एक पत्नी अपने पति की याद में खोई है, और वो किस तरह से अपना दर्द बयां कर रही है, वो सब कुछ आपको इस गीत में दिखेगा। दिव्या ध्यानी पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली हैं। उन्होंने एसजीआरआर देहरादून से अपनी पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल दिव्या का ध्यान संगीत पर ही लगा हुआ है।

यह भी पढें - Video: पहाड़ की खूबसूरत बेटी कनिका जोशी, अपने हुनर से जीता दुनिया का दिल...देखिए
यह भी पढें - Video: पहाड़ की ये जोड़ी कमाल की है, पेश किया नया गीत, देश-दुनिया का दिल जीता
इस वीडियो में संगीत रूहान भारद्वाज ने दिया है, जो उत्तराखंड में धीरे धीरे काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इसके अलावा इस गीत को प्रोड्यूज करने का काम अर्पित शिखर ने किया है। अर्पित शिखर इससे पहले कई पहाड़ी गीतों को अपनी आवाज दे चुके हैं। इस गढ़वाली गीत को कभी उत्तराखंड की बेहतरीन गायिका मीना राणा जी ने गाया था। उसके बाद से ये गीत कई लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। दिव्या ने एक बेहतरीन कोशिश की है। दिव्या के पिता का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है और मां पॉलिटीशियन हैं। फिलहाल हर तरफ से इस गीत की तारीफ की जा रही है। एक खआस बात ये भी है कि उत्तराखंड में लगातार ऐसे ऐसे गीतकार और फनकार निकलकर सामने आ रहे हैं, जो बड़े बड़े कारनामे कर रहे हैं। इन्ही चेहरों में से एक दिव्या ध्यानी भी रही हैं। पौड़ी से दिव्या का ताल्लुक है और वो भी अपने पहाड़ के संगीत के लिए बहुत कुछ करना चाहती हैं।

यह भी पढें - Video: देवभूमि की मां नंदा को सोनू निगम का प्रणाम, दिल को छू लेने वाला गीत गाया
यह भी पढें - गढ़वाली बोलना सीख रहे हैं शाहिद कपूर, फिलहाल उत्तराखंड में ही रहेंगे
इतना जरूर है कि दिव्या की आवाज में आपको ये गीत बेहद ही पसंद आएगा। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से दिव्या को इस नए गीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। यूं ही आगे बढ़ती रहिए। अब आप ये खूबसूरत गीत सुनिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home