Video: पहाड़ के लोग देश में सबसे जिंदादिल हैं, एक सर्वे में दिल्लीवालों ने बताई ये बातें...देखिए
Feb 2 2018 7:42PM, Writer:आराध्या
कभी किसी पहाड़ी ने सोचा है कि दिल्ली के लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं ? खैर पहाड़ के लोगों के लिए ये सोचना ज्यादा मायने नहीं रखता है। हर उत्तराखंडी को पता है कि हमारे संस्कार क्या हैं। हम अपनी जिंदगी को बिंदास तरीके जिंदगी जीने पर यकीन रखते हैं। इस बीच हम आपके लिए एक खास वीडियो लेकर आए हैं। हिमाचल, उत्तराखंड, नॉर्थ ईस्ट के लोगों के बारे में यानी पहाड़ी लोगों के बारे में दिल्ली के लोग क्या सोचते हैं, जरा ये वीडियो देखिए, आपको खुशी मिलेगी। दिल्ली के लोगों से राय मांगी गई है कि वो पहाड़ के लोगों के बारे में क्या सोचते हैं। आपने दूसरे राज्यों के लोगों के बारे में बहुत कुछ सुना होगा लेकिन जब उत्तराखंडियों और हिमाचल के लोगों के बारे में बात आई तो लोगों ने खुलकर तारीफ की है। हर किसी का कहना है पहाड़ के लोगों के बराबर नेकदिल इंसान कोई नहीं होता।
यह भी पढें - सलाम देवभूमि: देश में सबसे ईमानदार हैं उत्तराखंडी, जानिए इस सर्वे के रिजल्ट की खास बातें
यह भी पढें - उत्तराखंड के लोग हैं दुनिया के सबसे मस्तमौला इंसान, पहाड़ियों पर हई है एक बड़ी रिसर्च !
खास तौर पर इस वीडियो को उत्तराखंड और हिमाचल के लोगों के लिए शूट किया गया है। दिल्ली वालों के कहना है कि पहाड़ के लोग मासूम होते हैं, किसी का कहना है कि पहाड़ के लोग गठीले बदन वाले होते हैं। किसी ने कहा कि पहाड़ के लोग चुस्त और फुर्तीले होते हैं, किसी ने कहा कि पहाड़ के लोग सधे हुए और समझदार होते हैं। किसी ने कहा कि पहाड़ के लोग बेहद ही सुंदर होते हैं। इस बीच किसी ने पहाड़ के लोगों के बेहद ही नेकदिल बताया। हमारा मानना है कि आपको ये वीडियो एक बार जरूर देखना चाहिए। इससे आपको यकीन होगा कि खासतौर पर उत्तराखंड के लोगों का जलवा पूरे देश में लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। लड़कियों का कहना है कि पहाड़ के लड़के रंग के गोरे और स्वभाव के आकर्षक होते हैं। दरअसल ये ही कुछ ऐसी बातें होती हैं, जो आपके व्यक्तित्व के बारे में दुनिया को बताती हैं।
यह भी पढें - Video: पहाड़ी हैं दुनिया के सबसे मस्तमौला इंसान, ये देखिए और मस्त हो जाइए !
यह भी पढें - इस पहाड़ी ने अपने दम से झुका दी दुनिया…गांव के लिए बना ‘देवदूत’...रोका पलायन !
ये ही वो बातें हैं जो आपकी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को दुनिया के सामने पेश करती हैं। एक बार फिर से जय उत्तराखंड। अब आप भी ये वीडियो देखिए। यकीन मानिए आपको अच्छा लगेगा।