image: Jubin nautiyal in forbs list

उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल टॉप 30 भारतीय युवाओं में शामिल, फोर्ब्स ने किया ऐलान

Feb 6 2018 12:04PM, Writer:मीत

जुबिन नौटियाल का नाम तो आप जानते ही होंगे। उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल ने नाम एक और उपलब्धि हालिस हुई है। शायद ये उपलब्धि उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक साबित होगी। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने इस बार भारत में 30 ऐसे युवाओं की लिस्ट जारी की है, जो देश को नई दिशा में ले जाने का काम कर रहे हैं। फोर्ब्स ने 15 कैटेगरी को ध्यान में रखा। इसके बाद ये लिस्ट तैयार की गई। डिजाईन, आर्ट एंड कल्चर, एंटरटेनमेंट, इ-कॉमर्स, फैशन म्यूजिक, कला, मनोरंजन, एजुकेशन, इंजीन‍ियर‍िंग और मेड‍िकल इस लिस्ट की प्रमुख कैटेगरी हैं। इस लिस्ट में जुबिन नौटियाल को जगह दी गई है। जुबिन जौनसार बावर के ही रहने वाले हैं। इनका गांव क्यारी नागथात के पास ही स्थित है। वो अक्सर अपने गांव जाते रहते हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड के सिंगर का रेपर बादशाह के साथ पहाड़ी गाना...देखिए ये सुपरहिट वीडियो !
यह भी पढें - नैनीताल पहुंचते ही ये बॉलीवुड स्टार बोला, ‘देवताओं के बीच हूं, वादियों की खामोशी सुन रहा हूं’
जुबिन बॉलीवुड की बजरंगी भाईजान सहित कई बड़ी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चला चुके हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल जुबिन के पिता हैं। जुबिन की आवाज ही ऐसी है कि हर किसी के कानों में मिठास घोल देती है। वैसे एक कहावत है कि पहाड़ी चाहे कहीं भी रहें, लेकिन अपने मिट्टी को नहीं भूलते। ऐसा ही कुछ ये उत्तराखंडी छोरा भी कर रहा है। जुबिन आज भले ही बॉलीवुड में वो एक बड़ा नाम हैं लेकिन इसके बाद भी वो अपने गांव जाकर महासू देवता के दर्शन करना नहीं भूलते। कहा जाता है कि आज अगर बॉलीवुड में अरिजित सिंह को कोई टक्कर दे रहा है, तो वो जुबिन नौटियाल ही हैं। जुबिन ने अब तक ना जाने कितने बेहतरीन गीत गाए हैं। बावरा मन, ओ साथी, मैं तेरे काबिल हूं और ना जाने कितने सुपरहिट गीत उन्होंने दिए हैं।

यह भी पढें - Video: देवभूमि का छोरा बना देश की धड़कन, इस उत्तराखंडी गीत ने बॉलीवुड को दी टक्कर
यह भी पढें - कौन कहता है पहाड़ियों में दम नहीं ? जरा ये वीडियो देखिए...जितनी बार देखेंगे उतना कम है !
जुबिन नौटियाल हाल ही में नैनीताल विंटर कार्निवाल में भी आए थे। उस दौरान उन्होंने वहां अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। जुबिन ने कहा था कि नैनीताल आकर वो खुद को प्रकृति के बीच महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि ऐसा लग रहा है जैसे मैं देवताओं के बीच में हूं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home