Video: उर्वशी रौतेला का उत्तराखंड से प्यार देखिए, मुंबई में हजारों लोगों के सामने गाया पहाड़ी गीत
Feb 6 2018 3:54PM, Writer:मीत
उत्तराखंड से कई ऐसे सितारे हैं, जो बॉलीवुड में जाकर नाम कमा रहे हैं, शोहरत कमा रहे हैं, लेकिन इस बीच कई सितारे ऐसे भी हैं, जिनके लिए देवभूमि जान से प्यारी है। इनमें से एक हैं उर्वशी रौतेला। उर्वशी रौतेला का घर कोटद्वार में है। उर्वशी के पिता मानवर सिंह रौतेला और मां मीरा सिंह रौतेला हैं। ये माता-पिता के संस्कार ही हैं कि मुंबई के बड़े मंच में खड़े होने के बाद उर्वशी ने एक बेहतरीन गढ़वाली गीत गाया। ये वीडियो मुंबई कौथिग के दौरान का है। उस दौरान उर्वशी ने बताया कि उनकी मां कुमाऊंनी हैं और पिता गढ़वाली हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराखंंडी होने पर काफी गर्व है। इसके बाद उर्वशी ने हजारों लोगों की भीड़ के सामने ‘’सुरमा सरेला’’ गीत गाया, जिसकी तारीफ मंच पर मौजद हर शख्स ने की। उर्वशी ने एक बार कहा था कि सातवीं कक्षा में पिता के कहने पर उन्होंने गढ़वाली फिल्म ‘’यख छ स्वर्ग’’ में तीन मिनट के भूमिका निभाई थी।
यह भी पढें - Video: सारे पहाड़ी हो जाएंगे मस्त, जब देखेंगे उर्वशी रौतेला का गढ़वाली गाने पर डांस !
यह भी पढें - Video: देहरादून में उर्वशी रौतेला का दिलकश अंदाज देखिए, अदाओं से लूटी महफिल
उर्वशी का कहना है कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने गढ़वाली फिल्म से अपना करियर शुरू किया है। कुछ दिन पहले ही उर्वशी रौतेला नैनीताल आईं थी। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सौंदर्य को सराहते हुए कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो उत्तराखंड की स्थानीय फिल्मों को प्रमोट करेंगी। उत्तराखंड की इस बेटी ने सिर्फ 17 साल की उम्र में ही मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया था। साल 2011 में उन्हें मिस टूरिस्ज्म क्वीन ऑफ़ द ईयर का ख़िताब दिया गया। इसके बाद 2011 में ही उर्वशी को मिस एशियन सुपर मॉडल का ख़िताब भी दिया गया था। उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘’सिंह साहब द ग्रेट’’ से हुई। इस फिल्म में वो सनी देओल की पत्नी की भूमिका में नजर आयीं थी। अब एक बार फिर से मुंबई के मंच पर उर्वशी रौतेला ने कहा है कि उन्हें गर्व है कि वो पहाड़ी हैं।
यह भी पढें - उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने लिखी बेहद शर्मनाक बातें
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की बेटी का बड़ा ऐलान...विराट कोहली को दे दी चुनौती !
इसके साथ ही उर्वशी ने मुंबई कौथिग में एक बेहतरीन पहाड़ी गीत गाया है। आप भी देखिए और सुनिए उर्वशी का ये बेहतरीन गीत। यकीन मानिए आपको पसंद भी आएगा और आपको गर्व भी होगा।