image: Vikesh uniyal presents dhol wala auji song

Video: पहाड़ी छोरे का रैप हनी सिंह से कम नहीं, गढ़वालियों का अंदाज बॉलीवुड से कम नहीं

Feb 8 2018 12:11PM, Writer:कपिल

ये वीडियो नहीं देखा है, तो देख लीजिए । टिहरी के विकेश उनियाल आपके लिए एक बार फिर एक धाकड़ पेशकश लेकर आए हैं। विकेश टिहरी के खासपट्टी रतोली के विकेश ने एक बार फिर से अपने नए गीत के जरिए सभी का दिल जीतने की कोशिश की है। हां ये कहा जा सकता है कि कोशिश बेहतरीन है। गीत का नाम है ‘’ढोल वाला ओजी’’। किसी शादी, पार्टी या फिर किसी समारोह में आपका जमकर डांस करने का मन कर रहा है कि, तो ये गीत आपके लिए हैं। उत्तराखंड के मशहूर लोकगायक गजेंद्र सिंह राणा को अपना गुरु मानने वाले विकेश भी उन्हीं की राह पर हैं। दोनों का अपना अलग ही अंदाज है और यकीन मानिए इन दोनों की दीवानगी लाखों लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। इस गीत में विकेश ने एक बेहतरीन रैप भी पेश किया है, जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे।

यह भी पढें - Video: देवभूमि से दुनिया जीतेगा ये पहाड़ी छोरा, इसके रैप के आगे बादशाह भी फेल !
यह भी पढें - Video: 5 पहाड़ी लड़कियों ने ‘‘चैता की चैत्वाल’’ गीत पर पूरी दिल्ली को नचा दिया...देखिए
66दरअसल आज के दौर में रैप को एक अलग हीं अंदाज के तौर पर पेश किया जा रहा है, ऐसे में पहाड़ के छोरे कहां पीछे रहने वाले हैं। विकेश की आवाज बेहतरीन है। पिछले वाले गीत नंदिनी की तरह ही ये गीत भी शादी-पार्टियों की शान बढ़ाएगा, इसमें कोई शक नहीं है। कभी विकेश पुणे में होटल में काम करते थे, लेकिन खुद की गरीबी और तंगहाली से लड़कर ये पहाड़ी लड़का वापस अपने गांव लौटा और उत्तराखंड में संगीत के लिए बड़े काम कर रहा है। विकेश को अक्सर आपने अपने गांव रतोली से लाइव भी देखा होगा। इससे पहले विकेश नंदिनी और जय मां काली जैसे गीत भी लोगों के सामने पेश कर चुके हैं।
यह भी पढें - Video: देवभूमि को बॉलीवुड स्टार विवेक ओबेरॉय का प्रणाम, खुद बताई मां नंदा देवी की महिमा
यह भी पढें - Video: उर्वशी रौतेला का उत्तराखंड से प्यार देखिए, मुंबई में हजारों लोगों के सामने गाया पहाड़ी गीत
दर्शकों का विकेश को बेहद प्यार मिल रहा है। इतना जरूर है कि ये गीत भी आपको बेहद पसंद आ सकता है। इसलिए हम आपके लिए इसका वीडियो भी लेकर आए हैं। आज पहाड़ के छोरे किसी भी मामले में किसी से कम नहीं हैं। वो लगातार आगे बढ़ रहे हैं और संगीत में नए नए प्रयोग करते जा रहे हैं। इन्ही धाकड़ छोरों में एक धाकड़ विकेश उनियाल भी है। ये वीडियो देखिए


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home