Video: देवभूमि की शान हैं बेटियां, इस बेटी ने दुनिया को बताया पहाड़ का हुनर
Feb 8 2018 9:54PM, Writer:कपिल
ऐसे लोग जो उत्तराखंड से निकल कर दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं वो अपनी जमीन से जुड़ाव के लिए सोशल मीडिया क सहारा लेते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए हम एक खास वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो के जरिए आप देख पाएंगे कि किस तरह से उत्तराखंड की संस्कृति देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना स्थान काबिज कर रही है। शांभवी डांस एकेडमी की डॉक्टर सृष्टि रावत ने इस गीत में बेहतरीन डांस किया है। चैता की चत्वाल गीत वैसे भी उत्तराखंड में काफी लोकप्रिय हो गया है। बताया जा रहा है कि सृष्टि रावत पेश से डॉक्टर हैं, लेकिन उनके पास डांस का गजब का हुनर है। इनका लक्ष्य एक ही है कि किसी तरह से पहाड़ी संस्कृति के बारे में दुनिया को बताया जाए। आप देख सकते हैं कि किस तरह से ये उत्तराखंड की बेटी अपने डांस का जौहर दिखा रही है।हाल के दिनों में देखा गया है कि लोककला के कलाकार विलुप्त होते जा रहे हैं।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में दो दर्दनाक हादसे, 10 लोगों की मौत से मचा मातम !
यह भी पढें - Video: गढ़वाली बोलना सीखकर उत्तराखंड पहुंचे शाहिद कपूर, टिहरी में शूटिंग की शुरूआत !
उत्तराखंड की अपनी एक संस्कृति है, परंपरा है, उत्तराखंड के लोग अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं। अपनी कला और संस्कृति को बचाने के लिए देवभूमि के लोग निरंतर प्रयास करते रहते हैं। आज कल सोशल मीडिया का जिस तरह से बोलबाला है। उसका इस्तेमाल पहाड़ के लोग भी कर रहे हैं। सोशळ मीडिया के जरिए पूरी दुनिया के सामने पहाड़ के गौरव को पेश किया जा रहा है। ये जरूरी भी है। दरअसल पहाड़ों में पलायन की समस्या काफी विकट है। रोजगार नहीं मिलने के कारण अक्सर युवा उत्तराखंड से निकल कर बेहतर जिंदगी हासिल करने की कोशिश करते हैं। वैैसे ये एक सियासी मुद्दा भी है। लेकिन जनता के पास विकल्प नहीं है, लिहाजा वो पलायन पर मजबूर होती है। पलायन करने वाले पहाड़ी अपने गांव और संस्कृति से दूर हो जाते हैं। जिसकी टीस उनके मन में रह रह कर उठती रहती है। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए अब युवा आगे आए हैं।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड बनाएगा नया रिकॉर्ड, लंदन से भी बेहतर हो गई टिहरी...देखिए
यह भी पढें - Video: देवभूमि को बॉलीवुड स्टार विवेक ओबेरॉय का प्रणाम, खुद बताई मां नंदा देवी की महिमा
ये वीडियो एक मिसाल है कि किस तरह से युवा वापस अपनी जड़ों की तरफ लौट रहे हैं। ये वो युवा हैैं जो उत्तराखंड से निकल बाहर आए और अपनी मेहनत और लगन से अपना एक मुकाम बनाया। सफलता हासिल करने के बाद वो अपने गांव और अपनी संस्कृति के लिए काम कर रहे हैं। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि इस तरह से वीडियो से उत्तराखंड की लोक कला औऱ परंपरा के बारे में ज्यादा लोग जानेंगे।