image: Priya prakash become celebrity of social media

Video: पहाड़ी गीतों में भी छा गई ये अदाएं...कौन है 18 साल की ये लड़की ? 2 मिनट में जानिए

Feb 12 2018 5:28PM, Writer:कपिल

सोशल मीडिया पर आजकल एक लड़की वायरल हो रही है। यहां तक कि उत्तराखंड के सुपरहिट गीतों में भी इस लड़की को एडिट करके ट्रोल किया जा रहा है। पर क्या आप ये जानते हैं कि आखिर ये आंख मारने वाली है कौन ? इस बारे में हम आपको बता रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सिर्फ 24 घंटे के भीतर ही इस लड़की से 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। यानी अपने आप में ये एक बड़ा रिकॉर्ड साबित हुआ है। आपने भी देखा होगा कि इस लड़की को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है। वीडियो में एक लड़की और एक लड़का है। दिख रहा है कि दोनों अपनी आंखों के इशारे से एक दूसरे से बात कर रहे हैं। सिर्फ 25 सेकंड के इस वीडियो में पहले लड़का अपनी एक आंख से इशारा करता है। इसके बाद लड़की अपनी आंख की दोनों भौंह से लड़के को इशारा करती है।

यह भी पढें - Video: उर्वशी रौतेला का उत्तराखंड से प्यार देखिए, मुंबई में हजारों लोगों के सामने गाया पहाड़ी गीत
यह भी पढें - Video: देवभूमि की शान हैं बेटियां, इस बेटी ने दुनिया को बताया पहाड़ का हुनर
फेशियल एक्सप्रेशन को बेहद ही खूबसूरती से पेश करने की वजह से इस प्य़ारी सी लड़की के वीडियो को वायरल किया जा रहा है। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर है। 18 साल की प्रिया प्रकाश केरल की रहने वाली हैं। प्रिया प्रकाश फिलहाल थ्रिसूर के विमला कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये फिल्म प्रिया की पहली फिल्म है। ये सीन मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' का है। इस फिल्म के बारे में और भी खास बातें जानिए। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 3 मार्च, 2018 को रिलीज होगी। खास तौर पर जिस सीन को आप देख रहे हैं, वो इसी फिल्म के गीत 'मनिक्या मलरया पूवी' का है। इस गीत को शान रहमान ने कम्पोज किया है। विनीत श्रीवास्तव ने इस गीत में अपनी आवाज दी है। सिर्फ 24 घंटे में ही इस गीत को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यह भी पढें - Video: गढ़वाली बोलना सीखकर उत्तराखंड पहुंचे शाहिद कपूर, टिहरी में शूटिंग की शुरूआत !
यह भी पढें - Video: पहाड़ी छोरे का रैप हनी सिंह से कम नहीं, गढ़वालियों का अंदाज बॉलीवुड से कम नहीं
खास बात ये है कि अब तक इस गीत को यू-ट्यूब पर 1 लाख के करीब लाइक भी मिल गए हैं। खास बात ये है कि इस वक्त वेलेंटाइन वीक चल रहा है। इस वजह से यंगस्टर्स ज्यादा से ज्यादा उनकी गीत को शेयर कर रहे हैं। ये ही वो वजह है कि आज आपके मोबाइल तक भी ये वीडियो पहुंच गया होगा। 'ओरू अदार लव' प्रिया की पहली फिल्म है। अब देखिए वो पहाड़ी गीत जिसमें इस लड़की को ट्रोल किया जा रहा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home