Video: गढ़वाली गीत गाकर बॉलीवुड के बादशाह का दिल जीता, पहाड़ियों ने कमाल कर दिया !
Mar 8 2018 9:41PM, Writer:सोनाली
बात एकदम सच है कि उत्तराखंड के युवा किसी भी मायने में पीछे नहीं रह गए हैं। वो उत्तराखंड में बैठकर ही बॉलीवुड का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। अगर बॉलीवुड का कोई सिंगर किसी पहाड़ी गीत को सुनकर ये कहे कि ‘मैं लगातार इस गीत का सुनता जा रहा हूं’, तो अच्छा लगता है। बादशाह आज बॉलीवुड में जाना-पहचाना चेहरा हैं और उनका दिल जीतने का काम किया है रूहान भारद्वाज, दीपा धामी और सूरज सिंह रावत ने। वक्त मिलने पर ये युवा अपनी पहाड़ी गीत सोशल मीडिया पर अपलोड करते जाते हैं। इन वीडियोज के बूते इनकी पहचान बॉलीवुड तक चली गई है। शुक्रिया तो इस सोशल मीडिया का भी करना चाहिए, जो आज के दौर में छुपी हुई प्रतिभा को सामने ला रही है। पहाड़ के ये तीन सीक्रेट सुपरस्टार अप सीक्रेट नहीं रहे, बल्कि सुपरस्टार बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।
यह भी पढें - Video: नए साल पर गढ़वाली युवाओं का धमाल देखो, हर मामले में एक कदम आगे निकले
यह भी पढें - Video: पहाड़ के खूबरसूरत रंग, देखिए..रूहान और करिश्मा के संग...शानदार है !
जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं...रुहान भारद्वाज, सूरज सिंह रावत और दीपा धामी ने इस वीडियो के जरिए गदर मचा दिया था। गढ़वाली गीतों का गजब का मैशअप किया गया। गिटार प्ले करने के मामले में रूहान का कोई सानी नहीं है। बेहतरीन आवाज और हुनर के जरिए रूहान सभी का दिल जीतते जा रहे हैं। इसके अलावा इस वीडियो में आपको सूरज सिंह रावत भी दिख रहे हैं। सूरज सिंह रावत ने गढ़वाली रैप को एक अलग दिशा देने का काम किया है। इसके साथ ही इस वीडियो में आपको दीपा धामी भी दिख रही हैं। दीपा धामी वॉयस ऑफ इंडिया जैसे शो में अपनी आवाज का जादू दिखा चुकी हैं। इन तीनों युवाओं ने गढ़वाली गीतों का एक मैशअप तैयार किया और उसे लोगों के सामने पेश किया था। ये वीडियो इतना पॉपुलर हुआ कि बॉलीवुड के रैप किंग कहे जाने वाले बादशाह तक भी पहुंच गया। इस वीडियो के बारे में बादशाह ने एक खास बात लिखी गई है।
यह भी पढें - Video: पहाड़ की ये जोड़ी कमाल की है, पेश किया नया गीत, देश-दुनिया का दिल जीता
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के युवाओं का बेमिसाल हुनर..होली पर पहाड़ी गीत और पहाड़ी रैप देखिए...गजब है
बादशाह के दिन में करीब 12.50 पर ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट किया। पेज में इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा on repeat यानी मैं बार बार सुन रहा हूं। इसके बाद बादशाह ने लिखा है कि these guys are lit यानी इन लोगों में आग है, कुछ कर दिखाने की। रूहान को खुद इसमें टैग भी किया गया है। अब रूहान और सूरज सिंह रावत नया पहाड़ी ट्रैक ला रहे हैं, अप्रैल के पहले महीने में ये गीत धूम मचाएगा।