उत्तराखंड पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, देवभूमि की दैवीय शक्ति के बारे में बताई बड़ी बातें
Mar 13 2018 5:12PM, Writer:मीत
फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार कहे जाने वाले रजनीकांत अब राजनीतिक करियर की शुरूआत करने जा रहे हैं। देशभर में इस बात की काफी चर्चाएं भी हो रही हैं। आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखने जा रहें है। वो पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनका राजनीति में आने का उद्देश जनसेवा है, ना कि पैसा। इस बीच लोगों में अपना जनाधार स्थापित करने के लिए सुपरस्टार रजनीकांत आध्यात्म और ध्यान की तलाश की में हैं। इसके लिए अब वो उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंच चुके हैं। रजनीकांत ने कहा कि वो यहां बतौर तीर्थयात्री आए हैं। ‘’यहां मुझे दैवीय शांति मिलती है और ये मेरे रोजाना की जिंदगी से बिल्कुल अलग और खास होता है। मैं इस दैवीय जगह पर राजनीति के मुद्दे पर कोई बात नहीं करूंगा’’। राजनीति में आने की बात साफ कर चुके सुपरस्टार रजनीकांत गंगा की शरण में ऋषिकेश पहुंचे। वो हिमाचल प्रदेश से होते हुए उत्तराखंड आए।
यह भी पढें - पौड़ी गढ़वाल का सपूत, संसद में उठाएगा उत्तराखंड की आवाज
यह भी पढें - Video: देहरादून का हुनरमंद बच्चा, सुपर डांसर शो के टॉप 4 में शामिल, अब फाइनल जीतना है
ऋषिकेश में अपने आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन संत स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि पर वो श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और ध्यान लगाएंगे। रजनीकांत 1:30 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वो यहां से ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वो ढाई बजे के करीब आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन संत स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए उनके फैंस की जबरदस्त भीड़ थी। इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत दूसरे वीआइपी गेट से निकल गए। कारों के काफिले के साथ वो पुलिस की कड़ी सुरक्षा में ऋषिकेश की ओर गए। खास बात ये भी है कि रजनीकांत जब भी कोई बड़ा काम शुरू करने वाले होते हैं तो वो देवभूमि जरूर आते हैं। ऋषिकेश के अलावा कुमाऊं के दूनागिरी क्षेत्र में एक आश्रम है, वहां भी वो अक्सर आते जाते रहते हैं।
यह भी पढें - Video: गढ़वाली गीत गाकर बॉलीवुड के बादशाह का दिल जीता, पहाड़ियों ने कमाल कर दिया !
यह भी पढें - पहाड़ी Rocks: ’बल’ शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर भी ’बल’ लगाने लग गए, देवभूमि को प्रणाम
रजनीकांत यहां कितने दिन रहेंगे, इस बात की जानकारी नहीं है। आश्रम के प्रबंधक का ही कहना है कि रजनीकांत यहां काफी समय बिता चुके हैं। रजनीकांत के बारे में प्रबंधक का कहना है कि वो निजी जीवन में बेहद धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृति के हैं। ऋषिकेश के आश्रम से रजनीकांत करीब 25 साल से जुड़े हैं।