Video: पहाड़ के हुनरमंद युवा ने पेश किया खूबसूरत गढ़वाली गीत, सोशल मीडिया पर वायरल
Mar 14 2018 2:58PM, Writer:कपिल
कभी बॉलीवुड के मशहूर गायक सुरेश वाडेकर ने इस पहाड़ी गीत को अपनी आवाज दी थी। ‘अपणी तौं शरम्याली आंखों देखणं द्या... जरा इना त देखा’। इस गीत को उत्तराखंड के महान लोकगायकों में शुमार नरेंद्र सिंह नेगी जी ने लिखा था। जितना खूबसूरत ये गीत है, उनकी ही खूबसूरती इसके शब्दों में है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी से ताल्लुक रखने वाले अर्पित शिखर ने इस गीत को उसी खूबसूरती के साथ पेश किया है। गीत को नए अंदाज में पेश किया गया है और यकीन मानिए ये तब भी उतना ही खूबसूरत था और आज भी उतना ही बेहतरीन है। कंचन राणा ने एक वीडियो में एक खूबसूरत और शर्मीली लड़की का किरदार निभाया है। अर्पित शिखर भी लगातार नए प्रयोग करते जा रहे हैं। कुछ वक्त पहले वो ‘माछी पाणी सी ज्यू’ गीत लेकर आए थे, जिसमें उनका साथ अविरल बिजल्वाण ने बखूबी निभाया था। खैर इस बार रूहान भारद्वाज ने इस गीत में संगीत दिया है, जो कि उम्मीद के मुताबिक काफी बेहतरीन है।
यह भी पढें - Video: गढ़वाली गीत गाकर बॉलीवुड के बादशाह का दिल जीता, पहाड़ियों ने कमाल कर दिया !
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के युवाओं का बेमिसाल हुनर..होली पर पहाड़ी गीत और पहाड़ी रैप देखिए...गजब है
वक्त जैसे जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे उत्तराखंड के ये कलाकार अपने हुनर के दम पर एक अलग पहचान कायम कर रहे हैं। उत्तराखंड के संगीत के भविष्य के लिए ये बेहतरीन है कि युवा भी नएपन के साथ संगीत की पुरानी विधाओं के पदचिह्नों पर चल रहे है। ‘’कब तके शरमाणी लुकणीं राली ब्यौंली, कभी त आलु बसंत, कभी त हैंसली फ्योंली’’ इस गीत की ये पंक्तियां बरबस ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं। अर्पित के माता और पिता दोनों ही शिक्षक हैं। शुरुआती पढ़ाई पुरोला से ही करने के बाद अर्पित नाम कमाने की चाहत में देहरादून आ गए थे। यहां शाश्वत पंडित और राहुल बौरियांन जैसे लोगों को साथ मिला, तो अर्पित को खुद पर भरोसा होने लगा था। अब तक अर्पित कई गीतों में अपनी आवाज दे चुके हैं। एक बार फिर से बेहतरीन संगीत और आवाज के दम पर पुराने गीत को नया अंदाज दिया गया है।
यह भी पढें - Video: खूबसूरत उत्तराखंड के दो बेहतरीन गायक...पेश किया आपकी यादों से जुड़ा ये गीत
यह भी पढें - Video: ये उत्तराखंड का हुनर है जनाब, जो दुनिया को दीवाना बना रहा है...देखेंगे तो अच्छा लगेगा
उत्तराखंड के उभरते प्रोडक्शन हाउस नेक्स्ट लेवल म्यूजिक लैब द्वारा इस गीत को तैयार किया गया है। ये बात भी सच है कि आज उत्तराखंड का युवा संगीत के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। अर्पित शिखर को इस बेहतरीन गीत के लिए शुभकामनाएं। इसी तरह से संगीत के क्षेत्र में अपनमा नाम रोशन कीजिए।