Video: ‘हे छोरी’...इस गढ़वाली-पुर्तगाली रैप ने धूम मचा दी, देखिए पहाड़ का इंटरनेशनल जलवा
Mar 22 2018 7:15PM, Writer:प्रीतिका
ये गजब है...कुछ अलग है। कुछ अलग है तो आपको भी इसका दीदार करना चाहिए। टिहरी के कीर्तिनगर के रहने वाले एक लड़के और पुर्तगाल के एक रैपर ने मिलकर तैयार किया है ‘हे छोरी’। 24 साल के लड़के आरमोन्टज़ का गढ़वाली-पोर्तुगीज रैप अभी यू-ट्यूब पर आया नहीं कि पहले ही दिन 23 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे देखा। कीर्तिनगर के रहने वाले आरमोन्टज़ ने बैंगलोर से साउंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रानिक म्यूजिक प्रोडक्शन सीखा है। बचपन से ही आरमोन्टज़ संगीत के शऔकीन रहे हैं। पढ़ाई खत्म करने के बाद वो बैंगलोर में संगीत सीखने चले गए। आरमोन्टज़ के अलावा इस गीत में आपको पुर्तगाल के मोन्सो ग्रेफाइट दिखेंगे। इस जोड़ी ने गढ़वाली म्यूज़िक को नया अंदाज़ देने का काम किया है। आरमोन्ट्ज के मुताबिक कुछ नया करने की कोशिश उन्होंने पहले से ही की थी। इस गाने आपको मंदीप कौर भी दिखेंगी। चलिए बिना देर किए हुए आपको ये गीत सुनाते हैं..देखिए