Video: उत्तराखंड का पहला गीत जिसने यू-ट्यूब पर रचा इतिहास, 1 करोड़ लोगों को दीवाना बनाया
Mar 24 2018 5:47PM, Writer:कपिल
सोशल मीडिया आज के दौर में लोकप्रियता बटोरने का बड़ा मंच बन चुका है। जी हां ये सोशल मीडिया ही है, जो आम को खास बना देती है। उत्तराखंड के युवा और गीतकार भी इसका भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। खास तौर पर आपको यू-ट्यूब पर आपको उत्तराखंड से जुड़े कई किस्से और लोकगीत मिल जाएंगे। आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि उत्तराखंड का वो पहला लोकगीत कौन सा है, जिसने यू-ट्यूब पर 1 करोड़ हिट्स लेने का रिकॉर्ड तैयार किया है। जी हां ये गीत है चैता की चैत्वाली, जिसने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। यू-ट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा हिट्स बटोरने वाला चैता की चैत्वाली को अमित सागर ने गाया है। इसके बोल उत्तराखंड के महान गीतकार रह चुके स्वर्गीय चंद्र सिंह राही जी के हैं। अमित सागर ने इसे नई आवाज दी और नए संगीत के साथ सुपरहिट कर दिया।
यह भी पढें - Video: ‘हे छोरी’...इस गढ़वाली-पुर्तगाली रैप ने धूम मचा दी, देखिए पहाड़ का इंटरनेशनल जलवा
अमित सागर एक बेहतरीन गायक है। उन्हें नए प्रयोग के गीतों का मास्टरमाइंड भी कहा जाता है। अमित सागर के इस गीत ने हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। जरा सोचिए कि उत्तराखंड के गीतों की भी यू-ट्यूब पर ऐसी धमक देखने को मिल रही है। 1 करोड़ लोगों को अपना दीवाना बना चुका ये गीत लगातार इतिहास रच रहा है। आज तक उत्तराखंड के किसी भी गीत ने यू-ट्यूब पर ऐसा धमाल नहीं मचाया है। उत्तराखंड के महान लोक गायक स्वर्गीय चंद्र सिंह राही के कभी इस आंछरी जागर गीत को गाया था। इसके बाद अमित सागर ने इस गीत को नए अंदाज में तैयार किया था। इस गीत का जादू शुरूआत से ही लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। सोशल मीडिया के साथ साथ आयोजनों और कार्यक्रमों इस गीत का जबरदस्त जलवा रहा। अमित सागर को इस उपलब्धि के लिए बधाई।
यह भी पढें - Video: ‘जो शेर सा दहाड़े...वो पहाड़ी’, पहाड़ियों के बुलंद हौसले बता रहा है ये गढ़वाली रैप सॉन्ग
वैसे एक अच्छी बात ये भी है कि जल्द ही चैता की चैत्वाल गीत आपके सामने नए कलेवर में आने वाला है। बताया जा रहा है कि 25 मार्च को इस गीत का ऑफिशियल वीडियो रिलीज होगा। फैंस को इस गीत का बेसब्री से इंतजार भी है। उम्मीद है कि वीडियो के जरिए भी ये गीत नया इतिहास रचेगा। पूजा रावत इस वीडियो में खूबसूरत नजर आ रही हैं। फिलहाल ये प्रोमो भी देख लीजिए