image: Anmol production new song launched

Video: ‘मेरो पहाड़, मेरो संसार’...पहाड़ की यादें और बचपन के किस्से...सुनिए ये बेहतरीन गीत

Mar 27 2018 6:41PM, Writer:मनीषा

ये गीत बताता है कि हमारा पहाड़ कितनी खूबसूरती से भरा है। यहां हमने अपना बचपन बिताया है, स्कूल के दिनों के वो खेल आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। इसलिए ‘’जी रयां जागी रयां मेरो यो पहाड़’’। अनमोल प्रोडक्शन के बैनर तले एक बेहतरीन गीत तैयार हुआ है। पहाड़ के बेहतरीन कलाकारों में से एक त्विशा भट्ट और उनकी मां मीनाक्षी भट्ट इस गीत की प्रोड्यूसर हैं। हिमांशु ह्यांकी की आवाज और शब्दों की जादूगरी बेहतरीन है। रूहान भारद्वाज और अरविंद भारद्वाज इस गीत के म्यूजिक डायरेक्टर हैं। हुड़का और बांसुरी पर महेश ने अपना जलवा दिखाया है। अनमोल प्रोडक्शन द्वारा लगातार उत्तराखंड की म्यूजिक इंडस्ट्री को नए मुकाम पर ले जाने का काम किया जा रहा है। त्विशा भट्ट लगातार इसके लिए मेहनत कर रही हैं। हालांकि इस नए गीत का अभी सिर्फ ऑडियो रिलीज किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका वीडियो भी रिलीज कर दिया जाएगा। फिलहाल आप ये बेहतरीन गीत जरूर सुनें।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड का जादू सिर चढ़कर बोला…देखिए...बॉलीवुड को टक्कर देता नया पहाड़ी गाना !
कहते हैं किसी पहाड़ी के दिल से पहाड़ी संस्कृति को नहीं निकाला जा सकता है। ये एक बार फिर से साबित होता दिख रहा है। अपने हुनर और लगन के दम पर पहाड़ के निवासियों ने देश और दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है। हर पहाड़ी को इस पर गर्व होता है। पिछले कुछ समय से देखा गया है कि उत्तराखंड से लोगों का पलायन हुआ है। नौकरी और बेहतर जिंदगी की तलाश में पहाड़ों से निकल कर देश के बड़े शहरों में जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी पहाड़ी कल्चर को अपने अंदर जिंदा रखते हैं। पहाड़ के लोगों के इस जज्बे से देश के दूसरे इलाकों में रहने वाले लोगों को सीखना चाहिए। भले ही ये पहाड़ों से दूर हो जाएं, लेकिन इनके दिल से पहाड़ दूर नहीं हो सकता है। अब ये गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए एक बार फिर से पहाड़ी संस्कृति की चर्चा होने लगी है। कहा जा रहा है कि पहाड़ी कहीं भी रहें लेकिन वो अपनी संस्कृति को नहीं भूल पाते हैं।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री रचेगी इतिहास, एक क्लिक में देखिए कोई भी पहाड़ी मूवी
इतना जरूर जानिए कि हर पहाड़ी के दिल को ये गीत छू लेगा। रोजी रोटी की तलाश में कई लोग देवभूमि से दूर तो रह रहे हैं लेकिन फिर भी दिल में उत्तराखंड की हरियाली है। इसी हरियाली के दम पर जिंदगी की तमाम दुश्वारियों का सामना करते हैं। ये गीत आपको वहीं ले जाएगा, जहां आपने अपना बचपन बिताया है। अनमोल प्रोडक्शन की पूरी टीम का शुभकामनाएं


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home