image: Jubin nautiyal in ambani family party

Video: उत्तराखंड के सुपरस्टार का जलवा, देश के सबसे रईस परिवार ने भेजा निमंत्रण!

Mar 28 2018 2:51PM, Writer:आदिशा

अंबानी फैमिली के बेटे की मंगनी का कार्यक्रम था। तमाम बॉलीवुड सिंगर में होड़ लगी थी कि आखिर किसी तरह से उन्हें इस आयोजन के लिए निमंत्रण मिले। लेकिन ये निमंत्रण उत्तराखंड के एक ऐसे सिंगर को मिला, जिसने हाल ही में इंडस्ट्री में कदम रखा है और अपनी आवाज से देश का दिल जीता है। आइए आपको इस सितारे के बारे में सब कुछ बता देते हैं। ये मौका देश के सबसे बड़े रईस शख्स मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की मंगनी था। आकाश की मंगनी श्लोका से हुई है। इस मंगनी में उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज से सभी को मदहोश कर दिया। अपनी आवाज के दम पर इस मंगनी पार्टी में बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल आकर्षण का केंद्र रहे। बताया जा रहा है इसके लिए अंबानी परिवार की तरफ से उन्हें विशेष इनविटेशन मिला था।

यह भी पढें - Video: देवभूमि का छोरा बना देश की धड़कन, इस उत्तराखंडी गीत ने बॉलीवुड को दी टक्कर
कहा जाता है कि अंबानी परिवार को जुबिन के गीत बेहद पसंद हैं और इसी वजह से उन्हें पार्टी मे खास तौर पर बुलाया गया था। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनन्त ने अपने भाई आकाश और भाभी श्लोका के लिये जुबिन की इस सरप्राइज परफॉर्मेंस को ऑर्गेनाइज किया था। आपको बता दें कि हाल ही में इस सिंगर को अंतरराष्ट्रीय मैग्जीन फोर्ब्स में भी जगह मिली है। देश के टॉप चर्चित शख्सियतों में भी जुबिन का नाम शुमार किया गया है। इस आयोजन में जुबिन नौटियाल ने बांवरा मन, हम्मा हम्मा, गजब का है दिन, गुलाबी आंखें जैसे गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया। जुबिन मूल रूप से जौनसार के रहने वाले हैं। जुबिन का जन्म 14 जून 1989 को दून में हुआ था। उनके पिता पशे से व्यापारी हैं। मां नीना भी व्यवसायी हैं। 4 साल साल की उम्र से ही उनका संगीत की तरफ झुकाव दिख गया था।

यह भी पढें - उत्तराखंड के सिंगर का रेपर बादशाह के साथ पहाड़ी गाना...देखिए ये सुपरहिट वीडियो !
सेंट जोसेफ ऐकेडमी से आठवीं तक पढ़े और आगे की पढ़ाई वेलहम बॉयज़ से की थी। जुनून ऐसा था कि उन्होंने एक विषय के रूप में संगीत का अध्ययन किया। शास्त्रीय संगीत को उन्होंने अपने जीवन का आधार बनाया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वो मुंबई चले गए और मीठीबाई कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। संगीत में प्रशिक्षण जारी रखा और धीरे धीरे नाम कमाते गए। अब जुबिन की ये मीठी आवाज भी सुनिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home