Video: देवभूमि की मां कुंजापुरी को सोनू निगम का प्रणाम, चुपचाप आकर की भगवती की साधना
Mar 30 2018 5:20PM, Writer:आदिशा
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम आज पहचान के मोहताज नहीं हैं। सोनू के बारे में कहा जाता है कि वो बेहद ही आध्यात्मिक किस्म के हैं। बार बार ऐसे समारोहों में अपनी मौजूदगी से उन्होंने इस बात को साबित भी किया है। सोनू बताते हैं कि वो अगर आज इस मुकाम पर हैं, तो ऊपरवाले की मेहरबानी की वजह से हैं। बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा सिंगर बीते चार दिनों से देवभूमि में था। जी हां इस बात की उन्होंने किसी को कानों कान खबर भी नहीं लगने दी। यहां सोनू आध्यात्म की तलाश में ही आए थे। इन चार दिनों में उन्होंने देवभूमि के कई धार्मिक स्थलों में सिर झुकाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनू निगम 26 मार्च को तीर्थनगरी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले नरेंद्रनगर में मौजूद सिद्धपीठ माता कुंजापुरी के दर्शन किए। सिद्धपीठ मां कुंजापुरी मंदिर के दर्शनों के बाद सोनू तपोवन क्षेत्र में रुके। सोनू निगम का देवभूमि की मां कुंजापुरी से बेहद लगाव है।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के सैनिकों को उदित नारायण का सलाम, दिल को छू लेने वाला पहाड़ी गीत गाया
ये ही वजह है कि वो हर साल नरेंद्र नगर आते रहते हैं। सोनू निगम रामनवमी के दिन कुंजापुरी मंदिर में पंहुचे और यहीं उन्होंने पूजा-पाठ करवाया। मंदिर के पुजारी ने मीडिया को बताया कि सोनू ने यहां करीब एक घंटे तक रहकर मां की विधिवत पूजा अर्चना की। खास बात ये भी है कि सोनू निगम की मां शोभा निगम पहाड़ की ही रहने वाली थीं। इसके बाद सोनू ने स्वर्गाश्रम के दर्शन किए और ध्यान योग के प्रणेता महर्षि महेश योगी की तपस्थली चौरासी कुटिया का भी भ्रमण किया। इसके बाद सोनू ने स्वर्गाश्रम और मुनिकीरेती बाजार में खरीददारी की। लोगों ने जब सोनू को यहां देखा, तो खुश हुए बिना नहीं रह पाए। सोनू निगम को बाजार में घूमते देख फैंस ने उनके साथ सेल्फी ली। मुनिकीरेती के स्थानीय लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र और गंगाजल उपहार के तौर पर भेंट किया।
यह भी पढें - Video: देवभूमि की मां नंदा को सोनू निगम का प्रणाम, दिल को छू लेने वाला गीत गाया
सोनू ने बताया कि वो 26 मार्च को तीर्थनगरी में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि देवभूमि में आज भी ऐसे चमत्कार मौजूद हैं, जिनका प्रचार और प्रसार करना बेहद जरूरी है। मां की वजह से वो खुद को देवभूमि से जुड़ा ही मानते हैं। आपको याद होगा कि सोनू इससे पहले देवभूमि की मां नंदा देवी के लिए भी एक गढ़वाली भजन गा चुके हैं। जब लोगों को इस बारे में पता चला, तो ये वीडियो काफी पसंद किया गया था। देखिए वो वीडियो