Video: पहाड़ की बेटी: पेशे से डॉक्टर, दिल से डांसर...गढ़वाली गीत पर ये अंदाज देखिए
Apr 11 2018 1:29PM, Writer:मीत
पौड़ी के बीरोखाल की बेटी, नाम है सृष्टि रावत। सृष्टि रावत नहीं बल्कि डॉक्टर सृष्टि रावत कहिए। जी हां ये बेटी पेशे से डॉक्टर है। दिनभर लोगों की सेवा करने के बाद जो थोड़ा सा वक्त इन्हें मिलता है, उसमें वो अपने जुनून को पूरा कर रही हैं। क्लासिकल डांस करने का शौक पहले से ही था, ये शौक कब जुनून बन गया शायद खुद सृष्टि को भी पता नहीं चला। अब सृष्टि सोशल मीडिया यानी यू-ट्यूब और फेसबुक के माध्यम से भी लोगों तक अपने डांस के हुनर को पहुंचा रही हैं। सृष्टि रावत की शुरुआती पढ़ाई लिखाई दिल्ली से हुई है। हालांकि दिल में अपना पहाड़ ही था, तो आगे चलकर सृष्टि ने देहरादून से बीडीएस किया। पढ़ाई में हमेशा से ही एवरेज स्टूडेंट रही सृष्टि को उनके माता-पिता ने काफी सपोर्ट किया। आज सृष्टि रावत का रुद्रपुर में अपना क्लीनिक है और पूरा परिवार दिल्ली छोड़कर रुद्रपुर में ही एक साथ रह रहा है।
यह भी पढें - Video: पहाड़ के अमित सागर का नया धमाका, ‘चैत की चैत्वाली’ के बाद ‘हरि बोला जी’
अब जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं। वो उत्तराखंड के सुपरहिट गीतों में शुमार किया जाने वाला ‘’मेरी गाजिणा’’ है। इस गीत के सुरों साथ साथ सृष्टि की ताल कमाल की है। बचपन से ही कल्चरल, फोक डांस और क्लासिकल डांस में रुचि रखने वाली सृष्टि ने हालांकि इस डांस की कोई ट्रेनिंग नहीं ली, लेकिन अब वो इस हुनर को और भी ज्यादा निखारने के लिए क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं। वो डांस सीखती भी हैं और सिखाती भी हैं। पहाड़ की बेटियां कहीं भी रहें लेकिन एक बात तो तय है कि पहाड़ को वो भुला नहीं सकती। ये बेटियां ही हैं जो पहाड़ की सभ्यता और संस्कृति के जुड़ी रहती हैं। जरा सोचिए सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक क्लीनिक में रहना और उसके बाद अपने डांस के जुनून को पूरा करना, मेहनत का काम तो है।
यह भी पढें - Video: किशन महिपाल ने पेश किया एक और धमाकेदार गढ़वाली गीत, छोरी तेरो घाघरा
अब आप भी सृष्टि की मेहनत का ये फल भी देखिए। हमें पूरी उम्मीद है कि आप भी इस बिटिया का उत्साह बढ़ाएंगे, जिससे आने वाले भविष्य में सृष्टि रावत को भी कुछ नया करने की प्रेरणा मिले। देखिए ये खूबसूरत वीडियो