उत्तराखंड के सपूत को मिली बड़ी कमान, जांबाज नेवी ऑफिसर के हाथ में देश की समुद्री सुरक्षा
Apr 12 2018 3:47PM, Writer:मीत
उत्तराखंड के शेरदिल जांबाज लगातार देवभूमि का मान बढ़ा रहे हैं। इस वक्त देश की सुरक्षा के लिए बड़ें पदों पर उत्तराखंड के ऑफिसर तैनात हैं। देश की सुरक्षा का जिम्मा ये सपूत बखूबी संभाल रहे हैं। उत्तराखंड के एक और नेवी ऑफिसर को देश में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। महानिरीक्षक कृपा नौटियाल को देश के पूर्वी समुद्री तट का नया तट रक्षक कमांडर नियुक्त कर लिया गया है। इस वक्त वो अकेले ऐसे तटरक्षक अधिकारी है जिन्होंने सफलतापूर्वक तीन प्रतिष्ठित कमान को संभाला है। देश की सुरक्षा को लेकर वो हर बार खरे उतरे हैं। केआर नौटियाल को मेधावी और गौरवशाली सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा दो बार सम्मानित किया गया है। तीन दशक से ये वीर सपूत भारतीय तट रक्षक बल में सेवाएं दे रहा है।
यह भी पढें - उत्तराखंड के ‘सुपरमैन’ से डरा पाकिस्तान, देश को जल्द मिलेगी GOOD NEWS
के आर नौटियाल यूएस नेवल वॉर कॉलेज, रोडे आइलैण्ड के मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने यूएस नेवल स्टॉफ कोर्स किया है। इसके अलावा के आर नौटियाल को 1992 में राष्ट्रपति द्वारा तटरक्षक पदक दिया गया था। 2013 में केआर नौटियाल को राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल से सम्मानित किया गया था। के आर नौटियाल ने मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा एवं युद्धनीति में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने देश के कई तटों और पोतों को संभाला है। केआर नौटियाल की पत्नी का नाम सुनीता नौटियाल हैं। मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले के आर नौटियाल ग्राम हाजा जौनसार (देहरादून) के रहने वाले हैं। 36 साल के सेवा काल के दौरान केआर नौटियाल ने कई ऑपरेशनल, स्टाफ और कमान नियुक्तियों पर सेवाएं दी हैं। उनके बारे में कुछ और भी खास बातें जानिए।
यह भी पढें - उत्तराखंड के सपूत की उड़ान, ब्रिटेन की महारानी ने भेजा पैग़ाम, दुनिया ने किया सलाम
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कमांडर केरला, कमांडर माहे और कमांडर आंध्र प्रदेश की भूमिका भी निभाई। कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह), कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (उत्तर पूर्व) और कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (पश्चिम) की कमान भी उन्होंने संभाली है। बताया जा रहा है कि तट रक्षक की ओर से नई विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इसमें ही इस बात की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि कृपा नौटियाल ने ये पद संभाल लिया है। कृपा नौटियाल अब महानिरीक्षक जनरल के एस श्योरन की जगह लेंगे। के एस श्योरेन को अतिरिक्त महानिदेशक की रैंक पर प्रमोशन मिला है। अब तक अजीत डोभाल, बिपिन रावत, अनिल धस्माना जैसे अधिकारियों के हाथ देश की रक्षा का जिम्मा था। अब देवभूमि का एक और सपूत इस लिस्ट में शामिल हो गया है।