गढ़वाल राइफल की 22वीं बटालियन का गठन, भारतीय सेना में वीर पहाड़ियों की गर्जना
Apr 13 2018 8:01PM, Writer:कपिल
एक तरफ चीन के तल्ख तेवर और दूसरी तरफ पाकिस्तान से सटी सीमा पर तनाव। इन सबके बीच भारत भी अपनी सैन्य ताकत को बेहतर कर रहा है। खास तौर पर उत्तराखंड को कई मायनों में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। देखा जा रहा है कि भारतीय वायुसेना उत्तरकाशी जिले में चिन्यालीसौड़ और पिथौरागढ़ में नैनीसैनी हवाई पट्टी का परीक्षण कर रही है। इसके अलावा चमोली जिले में गैरसैंण के पास हवाई पट्टी के लिए जमीन का सर्वे भी किया गया है। सैन्य ताकत को देखते हुए बीके साल उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शरथ चंद्र ने बताया था कि अप्रैल 2018 को गढ़वाल राइफल की एक और पलटन 22वीं गढ़वाल का गठन होगा। आखिरकार गढ़वाल राइफल की 22वीं बटालियन भी अस्तित्व में आ गई। पौड़ी जिले के कोटद्वार स्थित गढ़वाल राइफल के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में एक शानदार समारोह का आयोजन किया गया।
यह भी पढें - Video: गढ़वाल राइफल...सबसे ताकतवर सेना, शौर्य की प्रतीक वो लाल रस्सी, कंधों पर देश का जिम्मा
इस दौरान गढ़वाल राइफल की 22वीं बटालियन का गठन किया गया। उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा को देखते हुए यहां सेना का कोटा बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। बीते साल ही साफ हो गया था कि इसके लिए गढ़वाल राइफल्स की अलग बटालियन खोली जाएगी। इसी क्रम में गढ़वाल रायफल्स रेजीमेंट की 22वीं बटालियन का गठन किया गया। बटालियन का उद्घाटन करते हुए उप सेना प्रमुख और गढ़वाल रायफल्स के कर्नल ऑफ रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल शरथ चंद्र ने कहा कि ये उत्तराखंड के युवाओं के लिए सेना से जुडऩे का बेहतरीन मौका भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस समारोह का शुभारंभ गढ़वाल रायफल्स रेजीमेंटल सेंटर के ध्वजारोहण से हुआ। बटालियन में शामिल सैनिकों के देश रक्षा की शपथ दिलाई गई।
यह भी पढें - Video: गढ़वाल राइफल के जांबाज कर्नल को मिला सेना मेडल, देश ने किया सलाम
समारोह को संबोधित करते हुए उप सेना प्रमुख ने गढ़वाल रायफल्स के गौरवशाली अतीत को याद किया। समारोह मेंआह्वान किया कि ये अभिभावकों का भी दायित्व है कि अपने बच्चों में देश रक्षा का जज्बा पैदा करें। उन्होंने कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों को लेकर सेना संजीदा है। देहरादून में सैन्य हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। इस हॉस्टल में बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ सेना में भर्ती के लिए मार्गदर्शन भी किया जाएगा। इस अवसर पर गढ़वाल रायफल्स रेजीमेंट के कमांडेंट कमांडेंट ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी भी मौजूद थे। खास बात ये भी है कि गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों के लिए कोटद्वार में अलग क्वार्टर बनाए जा रहे हैं। इनमें जेसीओ के लिए 24 और जवानों के लिए 108 क्वार्टर बनेंगे। जिन्हें बढ़ाकर 250 तक ले जाने का प्रस्ताव है। कोटद्वार में भूमि उपलब्ध होते ही केंद्रीय विद्यालय भी खोला जाएगा। वहीं लैंसडौन स्थित गढ़वाल रेजीमेंटल सेंटर के 135 पुराने प्रशासनिक भवन को नए स्वरूप में लाया जा रहा है।