image: Charu semwal song got viral

Video: देवभूमि की बेटी बॉलीवुड में पहचान बना रही है, पहाड़ में आकर गाया दिलकश गीत

Apr 16 2018 2:05PM, Writer:कपिल

आज हम आपको एक और शानदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं। ये वीडियो उत्तराखंड की बेटी चारू सेमवाल का है। क्या आपने चारू सेमवाल का नाम सुना है ? अगर नहीं सुना तो जान लीजिए। ये वो लड़की है, जिसकी आवाज में जादू है। कहते हैं अगर आपके मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो आप असंभव को भी संभव बना सकते हैं। ऐसा ही कुछ चारू सेमवाल ने भी अपनी जिंदगी में किया है। चारू आज बेहतरीन सिंगर बन चुकी हैं। जहां जाती हैं वहां उनके चर्चे होते हैं। देहरादून की रहने वाली चारू ने अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को अपना फैन बनाया है। टेलिविजन की दुनिया में भी चारू सेमवाल अपनी पहचान बना चुकी हैं। अपनी व्यस्त जिंदगी से जितना भी वक्त मिलता है, वो उत्तराखंड आती हैं और पहाड़ों में जाकर खुद को तरो ताज़ा महसूस करती हैं।

यह भी पढें - Video: पहाड़ी छोरों के आगे फेल हैं हनी सिंह और बादशाह, बॉलीवुड की टक्कर का ये गीत देखिए
लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने के लिए चारू ने यू-टूयूब और फेसबुक पर अपने पेज बनाए हैं। हर बार वो अपने गानों में कुछ नयापन लाती हैं। खासकर नरेंद्र सिंह नेगी जी द्वारा लिखा गया गाना 'धरती हमरा गढ़वाल की' सुनकर तो आप भी बेहद खुश हो जाएंगे। चारू सेमवाल ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। आप भी देखिए ये खूबसूरत वीडियो।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home