पहाड़ की बेटी को मिला नेशनल अवॉर्ड, फिल्म डायरेक्शन के क्षेत्र में रचा इतिहास
May 6 2018 1:45AM, Writer:कपिल
उत्तराखंड की बेटियों की जितनी भी तारीफ की जाए उतना कम है। आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं, जहां पहाड़ की बेटियां अपना दम ना दिखा रही हों। हर तरफ इन बेटियों ने अपने हुनर से नई पहचान कायम कर डाली है।इन्ही में से एक हैं जूही भट्ट। जूही भट्ट को फिल्म निर्देशन के लिए ये सम्मान दिया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित किए गए नेशनल अवॉर्ड में इस बार उत्तराखंड का जलवा रहा। पहले तो उत्तराखंड को फिल्म फ्रेंडली एनवायरनमेंट के लिये स्पेशल मेंशन पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही पिथौरागढ़ की रहने वाली जूही भट्ट ने इतिहास रच दिया। इस बेटी ने अपने जिले के साथ साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अब जरा ये भी जान लीजिए कि आखिर जूही भट्ट ने ऐसी कौन सी फिल्म तैयार की है।
यह भी पढें - बदरीनाथ पहुंची बाहुबली की देवसेना, देवभूमि के चारों धाम को किया प्रणाम...देखिए तस्वीरें
जूही ने 'वेल डन' नाम की एक सोशल डॉक्यूमेंट्री तैयार की है। ये फिल्म तीन महिलाओं के जीवन में परिवर्तन को लेकर तैयार की गई है। दिल्ली के निजामुद्दीन बस्ती की तीन महिलाओं के जीवन को इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे बंदिशों से निकलकर और घर से जिम तक पहुंचने में तीन महिलाओं की जिंदगी पूरी तरीके से प्रभावित हो गई। खास बात ये है कि जूही ने इन महिलाओं के बारे में एक कॉलम पढ़ा था। बस यहीं से ही जूही के दिमाग मे ये आइडिया आ गया। जूही ने इन सभी महिलाओं से बातचीत की। सबसे पहले जूही ने जिम के कोच विमलाश से मुलाकात की। विमलाश ने ही अन्य महिलाओं को खोचने में जूही की मदद की। महिलाओं का पता चला तो कैमरे के सामने उनके एक्टिंग करवाना उतना ही मुश्किल था।
यह भी पढें - उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, भारत के प्रतिष्ठित कॉलेज में मिला गोल्ड मेडल
एक महिला को घर पर शूटिंग करने से कोई ऐतराज नहीं था। बाकी दो महिलाओं ने तो अपने घर पर किसी को इस बारे में जानकारी भी नहीं दी थी। जब 2017 में फिल्म को टीवी दिखाया जाना था, तब जाकर बाकी दो महिलाओं ने अपने घरवालों को इस बारे में बताया। पूरी मशक्कत के बाद एक बेहतरीन फिल्म बन पड़ी और जूही भट्ट को इसके लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। जूही भट्ट ने इससे पहले यूनिसेफ और सेवा फाउंडेशन के लिए फिल्मों पर काम किया है। पहाड़ की बेटी को हार्दिक शुभकामनाएं।