image: Yogi adityanath in uttarakhand

पहाड़ मेरी जन्मभूमि है, यूपी-उत्तराखंड का हर विवाद खत्म करूंगा- योगी आदित्यनाथ

May 6 2018 6:33PM, Writer:मीत

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में आप अच्छी तरह से जानते होंगे। उत्तराखंड के पौड़ी के पंचूर गांव में 5 जून 1972 को योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था। योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित में बीएससी करने के बाद योगी राजनीति में चले गए थे। इसी रास्ते से वो उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे थे। अब योगी उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। जहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ की मूर्ति का अनावरण किया। योगी सुबह करीब 11 बजे शीलनाथ समाधि मंदिर पहुंचे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड से उनका भावनात्मक रिश्ता है। उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि ‘’उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि है और ये भूमि मेरी सांसों में बसी है।’’

यह भी पढें - योगी आदित्यनाथ के राज में गुंडों का खेल खत्म, 24 घंटे में 7 एनकाउंटर, 1 साल में 950 मुठभेड़!
उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियां देने वाला राज्य उत्तराखंड ही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में उत्तर भारत को अगर सबसे ज्यादा उपजाऊ कहा जाता है, तो ये उत्तराखंड की ही देन है। इस पूरे क्षेत्र को जल और जीवन गंगा-यमुना ही दे रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम कर रही है। आपको बता दें कि गुरू गोरखनाथ का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है। नाथ सम्प्रदाय के नौ सिद्ध नाथों में से एक गुरु गोरक्षनाथ ने अपनी सिद्धियों से समाज को नई दिशा देने का काम किया था। उन्होंने अपने जीवन की अंतिम यात्रा के लिए उत्तराखंड को चुना और ऋषिकेश पहुंचकर समाधि ले ली थी। नाथ सम्प्रदाय का अखिल भारतीय संगठन योगी समुदाय है। योगी आदित्यनाथ इस समुदाय के अध्यक्ष हैं।

यह भी पढें - Photos: उत्तराखंड में आते ही योगी आदित्यनाथ ने दिल जीता, फिर पेश की पहाड़ी मिसाल
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों प्रदेशों के बीच परिसंपत्तियों के विवाद को जल्द हल कर लिया जाएगा। उन्होंने गैरसैंण में विधानसभा का शीतकालीन सत्र संचालित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष की खुलकर तारीफ भी की। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आप भी देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home