25 मई से दुनिया की नजर उत्तराखंड पर, एशिया के सबसे बड़े आयोजन के लिए टिहरी तैयार
May 11 2018 6:09PM, Writer:कपिल
टिहरी झील में जल्द ही आप रोमांच से भरे खेलों का महोत्सव का मजा लेने वाले हैं। अगर आप चाहते हैं कि आप भी इस रोमांच के साक्षी बनें तो 25 से 27 मई तक टिहरी झील चले आइए। इस बार बहुत कुछ खास है। देश और दुनिया से आए तमाम प्रतिभागी इन साहसिक खेलों में हिस्सा लेंगे। ये लेक फेस्टिवल एशिया का सबसे बड़ा लेक फेस्टिवल है। इसके लिए त्रिवेंद्र सरकार की तरफ से तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही टिहरी झील में त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक भी होने वाली है। सीएम का कहना है कि कैबिनेट बैठक टिहरी झील में होगी। टिहरी झील में पर्यटन की संभावनाओं को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा ये फैसला लिया गया है। टिहरी झील उत्तराखंड की आय का एक विशाल स्रोत बन सकती है। अब ये भी जान लीजिए कि इस खेल महोत्सव की खास बातें क्या होंगी।
यह भी पढें - पुरानी टिहरी, उत्तराखंड की शान थी ये जगह, जानिए इस ऐतिहासिक धरोहर की कहानी
साहसिक खेलों के अलावा टिहरी महोत्सव में आपको पहाड़ की संस्कृति से रू-ब-रू कराया जाएगा। इस महोत्सव की मुख्य थीम गढ़वाल की संस्कृति पर आधारित होगी। खास बात ये भी है इस महोत्सव के दौरान आपको पारंपरिक परिधानों में रैंप पर कैटवॉक करती महिला प्रधान भी दिखेंगी। जी हां कोटी कॉलोनी में होने वाले इसका आयोजन किया जाना है। इसका उद्देश्य टिहरी की संस्कृति को देश-दुनिया के पर्यटकों के सामने पेश करना है। इस खास फैशन शो के लिए जिले की सभी महिला प्रधानों को जिला प्रशासन की तरफ से न्यौता भेजा जा चुका है। खान-पान के साथ ही पहाड़ के पारंपरिक लोकनृत्यों को भी इस दौरान पेश किया जाएगा। बिहर से आने वाले हर सैलानी को पहाड़ की संस्कृति के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा भी बहुत कुछ है।
यह भी पढें - कश्मीर से कम नहीं हमारा उत्तराखंड, अब टिहरी झील में इस रोमांच का मजा लो
ये बात सच है कि पहाड़ों का पानी और जवानी पहाड़ के ही काम नहीं आई। पलायन और बढ़ती बेरोजगारी लगातार घरों को खाली कर रही है। ऐसे में सरकार द्वारा एक अलग और अच्छी पहल की जा रही है। देश की सबसे बड़ी झीलों में शुमार की गई उत्तराखंड की टिहरी झील में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। सरकार के मुताबिक इस तरह से टिहरी झील को देश और दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर उभारा जाएगा। सएक्सपर्ट्स का कहना है कि इस आयोजन से स्वरोजगार के काफी मौके पैदा होंगे। देश और दुनिया में तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटन के अलावा भी देवभूमि की पहचान स्थापित होनी चाहिए। कुल मिलाकर कहें तो टिहरी झील को दुनिया में एक नई पहचान देने के लिए सरकार तैयारी कर रही है। तो आप भी चले आइए 25 से 27 मई के बीच, टिहरी झील आपका इंतजार कर रही है।