image: New Pahadi Mashup Song by Priyanka Mehar

उत्तराखंड के युवाओं की धमाकेदार पेशकश... बेहतरीन है ये पहाड़ी Mashup Song

May 12 2018 3:42AM, Writer:ईशान

सोशल मीडिया के इस दौर में पहाड़ी टैलेंट की दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट प्रियंका मेहर भी है। प्रियंका मेहर के बारे में कहा जाता है कि इनकी आवाज महफिल का समां बांध देती है। बहुत ही शानदार आवाज की धनी प्रियंका ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने की सोची थी। आज प्रियंका के हर गाने को यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स मिल जाते हैं। प्रियंका ने किसी और भाषा या बोली के गाने नहीं , बल्कि उत्तराखंड के गीतों की ही तरफ फोकस किया है। बेहतरीन आवाज के जरिए हर बार प्रियंका कुछ ना कुछ नया करती हैं। इसके साथ ही वो नए नए प्रयोग भी करती हैं। इस नए गीत में भी प्रियंका ने गढ़वाली और अंग्रेजी गाने के साथ कुमाउनी और हिंदी के शब्दों का प्रयोग किया है। प्रियंका मेहर ने इसे नेपाली -गढ़वाली -कुमाउनी -इंग्लिश का मैशअप कहा है। गाने के गढ़वाली और अंग्रेजी हिस्से को प्रियंका ने खुद गया है, कुमाउनी रैप UK Rapi Boy जबकि नेपाली रैप रोंग्पाज़ ने गया है। गीत में बीटबॉक्सिंग अंकित चमोली ने की है। संगीत हिमांशु कोहली का है और कपिल ने इस खूबसूरत गीत को रिकॉर्ड किया है। गीत अच्छा बन पड़ा है... आप भी सुनिए...


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home