Video: गढ़वाली फिल्म के लिए कैलाश खेर ने गाया बेहतरीन गीत, फिल्म में हेमा मालिनी भी हैं
May 14 2018 1:05PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री लगातार नए नए आयामों को छू रही है। इस बीच एक नई फिल्म आने वाली है, जिसका नाम है मेजर निराला। इस फिल्म का प्रोमो रविवार को दिल्ली में रिलीज हुआ है। इस फिल्म का प्रोमो विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (रिटा.), लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से जारी किया। इस फिल्म की कहानी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर बेस्ड है। ये कहानी देश के एक वीर जवान के अदम्य साहस की है, जो मार्मिक हालातों के साथ आगे बढ़ती है। पहाड़ के कालजयी गीतकार नरेंद्र सिंह नेगा ने इस फिल्म के गीतों को लिरिक्स और आवाज भी दी है। खास बात ये भी है कि मेजर निराला में आपको हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी नजर आएंगी। इस फिल्म का एक गीत बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर ने भी गाया है। वो ही गीत हम आपको सुनाने जा रहे हैं। आप भी सुनिए