image: Aprna yadav to donate chavar cow in badrinath dham

Video: बदरीनाथ धाम में ‘चंवर गाय’ दान करेंगी मुलायम सिंह यादव की पहाड़ी बहू

May 14 2018 3:51PM, Writer:कपिल

सबसे पहले आपको बता देते हैं कि उत्तर प्रदेश के सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की दोनों ही बहुएं पहाड़ से हैं। बड़ी बहू यानी डिंपल यादव पौड़ी जिले से ताल्लुक रखती हैं, जबकि छोटी बहू अपर्णा यादव का मूल गांव उत्तरकाशी में पड़ता है। बड़ी बहू अखिलेश यादव की पत्नी हैं और छोटी बहू प्रतीक यादव की पत्नी हैं। छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और सूचना आयुक्त रह चुके अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैै। मधुर आवाज की मालकिन और शास्त्रीय नृत्य की कला में माहिर अपर्णा अब एक बड़ा काम करने जा रही हैं। अपर्णा यादव ने बदरीनाथ मंदिर के लिए दुर्लभ प्रजाति की गाय दान करने की पेशकश की है। इसका नाम है ‘चंवर गाय’। अब आप ये भी जानिए कि आखिर इस गाय को सबसे पवित्र गाय की श्रेणी में क्यों रखा गया है।

यह भी पढें - उत्तराखंड की संस्कृति को प्रणाम, रूस छोड़कर देवभूमि में शादी करने आई ये जोड़ी
अपर्णा का कहना है कि बदरीनाथ में सुबह के वक्त भगवान का दुग्धाभिषेक होता है, इस दौरान चंवर गाय का पवित्र दूध भी इस्तेमाल हो सकता है। आपको बता दें कि चंवर गाय गो वंश की प्रजातियों में से एक है। गो वंश की प्रजातियों में चंवर गाय को सबसे पवित्र कहा जाता है। चंवर गाय मुश्किल से मुश्किल हालातों में भी मैली चीज नहीं खाती। वेद और पुराणों में कहा गया है कि ये गाय अपने प्राण त्याग देगी लेकिन चारे की पवित्रता के साथ समझौता नहीं करती। इस वजह से इसे ऋषि गाय भी कहा जाता है। बदरीनाथ धाम का इतिहास कहता है कि इस पवित्र धाम में चंवर गाय के दूध का इस्तेमाल दुग्धाभिषेक के लिए होता रहा है। अब अपर्णा यादव की पहल पर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने चंवर गाय खरीदने की कवायद शुरू कर दी है।

यह भी पढें - उत्तराखंड में सच साबित हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी..पहाड़ों में बर्फबारी, शहर में तूफान
चंवर गाय अब दुर्लभ श्रेणी में पहुंच चुकी है। ये गाय सिर्फ ऊंचाई वाले इलाकों में ही जीवित रह सकती है। अब ये लेह-लद्दाख में पाई जाती है। लद्दाख से तीन चंवर गाय और दो याक खरीदे जा रहे हैं। अपर्णा यादव बेमिसाल हुनर की मालकिन भी हैं। घूमर गीत पर उनका ये बेहतरीन डांस भी देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home