उत्तराखंड के सपूत ने CDS में पूरे देश में टॉप किया, बचपन से था देशसेवा का जज्बा
May 18 2018 11:51AM, Writer:ईशान
एक बार फिर उत्तराखंड के बेटे ने देवभूमि का नाम रौशन किया है। पिथौरागढ़ जिले के एक छोटे से गांव लेलू के विवेक थरकोटी ने न केवल देश की सबसे प्रतिष्ठित रक्षा सेवा सी.डी.एस. (Combined Defence Services) परीक्षा में सफलता पाई बल्कि अब एसएसबी के बाद ये पहाड़ी लड़का आई.एम.ए. में भी अव्वल है। CDS II 2017 के परिणाम केंन्द्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी किये गए हैं, जिसमें 192 युवाओं को चयनित किया गया है। इन 192 युवाओं में से 103 Indian Military Academy (IMA) देहरादून के लिए, 69 Indian Naval Academy (INA) अजिमाला केरल के लिए और 20 Air Force Academy (IFA) हैदराबाद के लिए चुने गए हैं। यह सूची UPSC की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर उपलब्ध है, जो उत्तराखंड के इस प्रतिभाशाली युवा विवेक थरकोटि की कहानी बयान कर रही है। आगे इस युवा के बारे में आपको बताते हैं।
यह भी पढें - देहरादून के लिए आज की सबसे शानदार खबर, बस 2 मिनट में ये Good News पढ़ लीजिए
यह भी पढें - ‘देहरादून स्टेडियम का नाम बदलकर शहीद जसवंत सिंह रावत स्टेडियम कर दो’, उठी मांग
पिथौरागढ़ से 6 किलोमीटर की दूरी पर विवेक का गाँव है, यही पास का विश्व भारती पब्लिक स्कूल उनकी शिक्षा की पहली पाठशाला है। इसके बाद विवेक ने एशियन एकेडमी स्कूल से कक्षा 8 तक पढ़ा और नैनीताल के प्रसिद्ध घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में आगे की पढ़ाई की। बारहवीं घोड़ाखाल से पूरी कर उन्होंने पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज में प्रवेश लिया। विवेक के पिता उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में काम करते हैं और उनकी मां शिक्षिका हैं। एक आम पहाड़ी लड़के की तरह ही विवेक को ट्रैकिंग और एडवेंचर खेलों का बहुत शौक है। बचपन से ही इंडियन आर्मी का सपना पाले हुए विवेक ने अपनी इस सफलता की कहानी से उत्तराखंड का नाम भी इतिहास के पन्नों पर दर्ज करा दिया है, साथ ही उत्तराखंड के युवाओं के सम्मुख भी एक नया उदाहरण पेश किया है। बधाई विवेक ! ऐसे ही आगे बढ़ते रहो। विवेक थरकोटी संगीत के भी काफी शौक़ीन हैं, हम अपने पाठकों के लिए युवा जोश से भरे हुए विवेक का हार्मोनिका बजाते हुए ये विडियो लेकर आये हैं... देखिये...