image: Uttarakhandi Movie Major Nirala Trailer

Video: उत्तराखंड शहीदों के पराक्रम पर बनी फिल्म मेजर निराला का ट्रेलर देखिए, जबरदस्त है

May 18 2018 6:12PM, Writer:ईशान

उत्तराखंड में फिल्म उद्योग दिन-ब-दिन निखर रहा है, लगातार नए नए आयामों को छू रहा है। उत्तराखंड की एक नई फिल्म आने वाली है, जिसका नाम है मेजर निराला। 'मेजर निराला' का पहला प्रोमो YouTube पर 14 मई को रिलीज हुआ है। इस फिल्म का प्रोमो विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (रिटा.), लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से जारी किया। 'मेजर निराला' फिल्म की कहानी देश के एक वीर जवान के अदम्य साहस की है, जो मार्मिक हालातों के साथ आगे बढ़ती है। ये फ़िल्म उत्तराखंड के वर्तमान सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर आधारित है।पहाड़ के कालजयी गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी जी ने इस फिल्म के गीतों को बोल दिए हैं, संगीत दिया है और साथ ही आवाज भी दी है। खास बात ये भी है कि 'मेजर निराला' में आपको हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी नजर आएंगी। इस फिल्म का एक गीत बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर ने भी गाया है। देखिये उत्तराखंड शहीदों पर बनी फ़िल्म 'मेजर निराला' का प्रोमो...


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home