image: Priyanka negi won best live performer 2018 award

Video: बधाई..देवभूमि की बेटी प्रियंका नेगी ने जीता बेस्ट लाइव परफॉर्मर-2018 का खिताब

May 20 2018 9:44PM, Writer:कपिल

इंडियन आइडल जैसे बड़े टैलेंट शो की फाइनलिस्ट रह चुकी उत्तराखंड के बेटी प्रियंका नेगी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।प्रियंका नेगी को इस साल का बेस्ट लाइव परफॉर्मर का सम्मान दिया गया है। 1500 से ज्यादा गीत गाने और बेस्ट लाइव परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका नेगी को ये सम्मान दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस ईवेंट में बॉलीवुड से जुड़े कई सिंगर्स भी शामिल थे। आपको बता दें कि प्रियंका नेगी देहरादून के विजय पार्क की निवासी हैं। दरअसल 13 मई को जयपुर में EEMA यानी इवेंट एंड एक्सपीरियंसेस मैनेजमेंट एसोसिएशन की तरफ से कई कैटेगरी में अवार्ड दिए गए। इन अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर, बेस्ट लाइव परफॉर्मर और बेस्ट कोरियोग्राफर समेत कई कैटेगरी शामिल हैं। हर साल इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है और बॉलीवुड में बड़ा काम करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाता है।

यह भी पढें - Video: अपने उत्तराखंड को ऐसे याद करते हैं बॉलीवुड के ये पहाड़ी स्टार्स...देखकर आपको गर्व होगा
इसी इवेंट में प्रियंका नेगी ने ये उपलब्धि हासिल की है। प्रियंका नेगी को बेस्ट लाइव परफॉर्मर फीमेल कैटेगरी में चुना गया है। हालांकि व्यस्त होने की वजह से प्रियंका नेगी इस समारोह में जा नहीं पाई लेकिन वो इस सम्मान से काफी उत्साहित हैं। प्रियंका अब जल्द ही बड़े बजट की फिल्म ‘फेमस’ को अपनी आवाज देंगी। इस फिल्म में जिमी शेरगिल और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े बॉलीवुड कलाकार हैं। इस फिल्म में प्रियंका ‘तितरी’ गाने में अपनी आवाज देंगी। प्रियंका ने अपनी आवाज का लोहा तो उस वक्त ही मनवा लिया था, जब उन्होंने इंडियन आइडल के सीजन 4 में अपना जलवा दिखाया था। सुनिए ये खूबसूरत गीत


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home