image: Beautiful garhwali kumaoni mashup by anjali bisht and priya rawat

Video: पहाड़ की दो हुनरमंद बेटियां, देखिए गढ़वाली-कुमाऊंनी गीतों का ये खूबसूरत अंदाज

May 22 2018 7:59PM, Writer:कपिल

कहते हैं कि हुनर कभी पहचान का मोहताज नहीं होता। पहाड़ की इन दो बेटियों में भी हुनर की कमी नहीं है। हर क्षेत्र में पहाड़ की बेटियां आगे बढ़ती जा रही हैं चाहे वो गायकी का क्षेत्र ही क्यों ना हो। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए। पहाड़ की दो बेटियों ने गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों को एक बेहतरीन अंदाज में पेश किया है। अंजलि बिष्ट और प्रिया रावत इस वीडियों में आपको नजर आएंगी। श्रीनगर गढ़वाल से ताल्लुक रखने वाली अंजलि बिष्ट डीबीएस कॉलेज से पढ़ाई कर चुकी हैं। अंजलि बिष्ट बेहतरीन गायक होने के साथ साथ गिटार प्लेयर भी हैं। इसके अलावा प्रिया रावत टिहरी गढ़वाल की रहने वाली हैं और बेहतरीन आवाज में गीत पेश कर रही हैं। अब इन दोनों बेटियों द्वारा गया गया गीत वायरल हो रहा है। अाप भी सुनिए और अपनी राय दीजिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home