image: Bageshwar boy abhishek pathak clears neet exam

बागेश्वर के दुकानदार का बेटा... NEET परीक्षा में मिली सफलता, डॉक्टर बनकर पहाड़ की सेवा करेगा

Jun 5 2018 3:41PM, Writer:आदिशा

ज़रा सोचिए...गांव के बच्चे ने ऐसी मेहनत की कि शहर की सुख सुविधाओं में जीने वाले बच्चों को पीछे छोड़ दिया। अब वो बेटा डॉक्टर बनकर शहर नहीं बल्कि देवभूमि के गांवों की ही सेवा करना चाहता है। बागेश्वर के मोहनचंद्र पाठक परचून की दुकान चलाते हैं। पिता का बस एक ही सपना था कि उनका बेटा अभिषेक पढ़ाई करे और जिस मुकाम को वो हासिल नहीं कर पाए, वो मुकाम हासिल कर ले। बेटे ने भी पिता का सपना पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। अब अभिषेक ने NEET परीक्षा में 536 अंक हासिल किए हैं। अभिषेक चाहते हैं कि वो जल्द डॉक्टर बनकर पहाड़ के लोगों की सेवा करें। बागेश्वर के बेटे ने अपनी जिंदगी में कई परेशानियां भी झेली हैं। लेकिन कहते हैं कि हर परेशानी को पर कर सफलता हासिल करने वाले को ही फाइटर कहते हैं।

यह भी पढें - शाबाश: उत्तराखंड के कंडक्टर का बेटा बनेगा डॉक्टर, NEET परीक्षा में मिले अव्वल नंबर
अभिषेक पाठक ने बीते साल भी नीट की परीक्षा दी थी। उस दौरान को सफल नहीं हो पाए थे। उन्होंने हौसला नहीं खोया और नए सिरे से पढ़ाई करनी शुरु कर दी। अाखिरकार ये साल अभिषेक की जिंदगी में खुशियां ले आया। बीते साल अभिषेक के NEET एक्जाम में 450 अंक आए थे। इस बाक 536 अंक हासिल कर अभिषेक ने साबित किया कि मेहनत का कोई भी विकल्प नहीं होता। अभिषेक ने बागेश्वर से उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं में 90.2 अंक हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय से 12वीं की और 91.2 प्रतिशत अंक लाए थे। इसके बाद अभिषेक का सलेक्शन बलूनी क्लासेज के सुपर-50 बैच में हो गया। अब परचून की दुकान चलाने वाले का बेटा डॉक्टर बनने की राह पर है, तो हर जगह से शुभकामनाएं मिल रही हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home