देवभूमि के जुबिन नौटियाल...मुंबई नहीं गांव में मनाया बर्थ डे, जमकर लगाए पहाड़ी गीत
Jun 16 2018 3:27PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल कई बार मीडिया के सामने ही कह चुके हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति से उन्हें बेहद प्यार है और वो दूर रहने के बाद भी वक्त मिलने पर अपने गांव चले आते हैं। जुबिन नौटियाल मूलरूप से हनोल के रहने वाले हैं। आज मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के लिए जुबिन एक बड़ा चेहरा हैं। मुंबई की बिज़ी जिंदगी से जो भी थोड़ा वक्त मिलता है, तो जुबिन अपने गांव लौट आते हैं। इस बार उन्होंने अपना बर्थ डे मुंबई की पार्टियों में नहीं बल्कि अपने गांव में मनाया। अक्सर जुबिन अपना जन्मदिन यहीं मनाते हैं और अपने आराध्य देवता महासू देवता के दर्शन करने नहीं भूलते। इस बार जुबिन नौटियाल पहाड़ आए तो अपने लोगों के बीच गीत गाने लगे। इस वीडियो में बोल चिट्ठी किले नी भेजी, ओ साथी तेरी चिट्ठी पतरी आई ना और ‘नीरू चलि’ जैसे बेहतरीन गीत गाए। तब तो माहौल ही बन गया।
यह भी पढें - जुबिन नौटियाल में मन्नत पूरी होने पर महासू देवता को चढ़ाया छत्र
ये वीडियो देखकर ही आपको आपको अंदाज होगा कि उत्तराखंड की अलग अलग बोलियों पर जुबिन नौटियाल की कितनी अच्छी पकड़ है। गढ़वाली गीत और जौनसारी गीत गाने का ये अंदाज जबरदस्त है। वैसे देखा जाए तो जुबिन ने उन लोगों को भी एक प्रेरणा देने का काम किया है, जो उत्तराखंड छोड़कर किसी और शहर में बसे हैं। जुबिन कहते हैं कि अगर आप शहरों मे भी काम कर रहे हैं तो कुछ वक्त निकालकर अपने पहाड़ आइए। गांव की पूजा अर्चनाओं में शामिल होइए, अपनी जमीन और घरों की हालत देखिए। तभी तो उत्तराखंड में रौनक रहेगी। खैर अब आप भी जुबिन के द्वारा अपने गांव में गाए गए ये गीत सुन लीजिए।