image: Anushka sharma singing pahadi song

Video: ‘मैं उत्तराखंडी हूं’..कपिल शर्मा के शो में अनुष्का शर्मा का पहाड़ी अंदाज देखिए

Jun 24 2018 12:31PM, Writer:कपिल

अनुष्का शर्मा...नाम ही काफी है, बैंड, बाजा, बारात, रब ने बना दी जोड़ी, एनएच-8, जब तक है जान, ऐ दिल है मुश्किल और ना जाने कितनी फिल्में कर अनुष्का अपनी पहचान बना चुकी हैं। लेकिन उनकी ये ऊचांईयां ही सिर्फ उनकी पहचान नहीं है बल्कि इस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी अपनी जमीन से जुड़े रहना उनकी खासियत है ..जी हां और ये बात हम दावे के साथ कह सकते हैं कि उन्हें आज भी अपनी मिट्टी, अपने पहाड़ से प्रेम हैं। इसके लिए हम आपके लिए बकायदा एक वीडियो लेकर आए हैं। अनुष्का ने अपने पहाड़ प्रेम को अब तक अपने अंदर जिंदा रखा है। अनुष्का का ये पहाड़ प्रेम हमें कई मौकों पर देखने को भी मिला रहा है। अनुष्का शर्मा भले ही कई सालों से मुंबई में रह रही हो मगर आज भी उनके लब पहाड़ी गीत ही गुनगुनाते हैं। वो अपनी जमीन और अपनी भाषा पर गर्व महसूस करती हैं । अनुष्का का रिश्ता उत्तराखंड से भावनाओं का है।

यह भी पढें - मैं पहाड़ी हूं ...अनुष्का शर्मा की ये बात सुनकर अक्षय कुमार भी गाने लगे बेड़ु पाको
अयोध्या में जन्मीं और बैंगलोर में पली बढ़ी अनुष्का शर्मा की मां आशिमा शर्मा मूल रूप से गढ़वाली हैं। अनुष्का के पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है, जो यूपी के हैं लेकिन वो भी लंबे वक्त तक उत्तराखंड में रह चुके हैं तो वहीं अनुष्का की नानी का घर दून में है। वो यहां नेशविला रोड पर रहती हैं।शायद इसलिए आज भी पहाड़ की ये बेटी उत्तराखंड की ताजगी और खूशबू को अपने में समाए हुए है। अनुष्का के उत्तराखंड प्रेम की बातें हम यूं ही नहीं कर रहे, आज हम आपको ऐसे उदाहरण देंगे जिससे साबित हो जाएगा कि अनुष्का आज भी उत्तराखंड को दिल में बसाती हैं। अनुष्का अक्सर अपने इंटरव्यू में उत्तराखंड का जिक्र करती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सोनी के मशहूर कपिल शर्मा शो में..' गढ़वाली और कुमाऊनी गीतों को गाकर अपना उत्तराखंड प्रेम जताया था। इसका वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं।

यह भी पढें - दिल्ली के विराट और पहाड़ की अनुष्का...जोड़ी कमाल की है
अनुष्का को उत्तराखंडी गीत गाते पूरी दुनिया ने सुना था। उन्होंने बहुत ही खूबसूरती के साथ सदाबहार गाना बेडु पाको गाया था यहीं नहीं अनुष्का ने उत्तराखंड के घर – घर में बच्चों को सुनाई जाने वाली लोरी ‘घुघूती-बासुती’ को भी बखूबी गुनगुनाया था। अनुष्का की मां गढ़वाल की है इसलिए उन्हें ये लोरी आती है। कहते हैं कि इंसान को अपनी जड़ें नहीं भूलनी चाहिए। इस बात को ही अनुष्का ने सच साबित करके दिखाया है। देखिए ये वीडियो


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home