गढ़वाल राइफल को महान क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का सलाम..कहा..‘अविश्वसनीय हैं ये वीर’
Jun 26 2018 10:44PM, Writer:आदिशा
गढ़वाल राइफल की वीरता के किस्से यूं तो पूरी दुनिया में मशहूर हैं। दुनिया जानती है कि वीरों और देश की रक्षा में मतवाले सैनिकों की कोई टोली है, तो वो गढ़वाल राइफल है। ये बात भी सच है कि किसी भी युद्ध में गढ़वाल राइफल के जवान सबसे पहले हुंकार भरते हैं, तो विश्व की शांति के लिए मिसाल भी कायम करते हैं। हाल ही में गढ़वाल राइफल को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सर्वश्रेष्ठ कामों के लिए सम्मानित किया गया। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस बटालियन को शांतिदूत कहकर पुकारा। अब देश के महान बल्लेबाज और विस्फोटक खिलाड़ी रह चुके वीरेंद्र सहवाग ने गढ़वाल राइफल के जवानों की खुले दिल से तारीफ की है। अगर आपको यकीन नहीं होता तो हम आपको वीरेंद्र सहवाग का वो ट्विट भी दिखा रहे हैं, जो उन्होंने किया है। इसमें वीरेंद्र सहवाग ने बड़ी बातें लिखी हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा है कि ‘7 गढ़वाल राइफल के जवानों को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं। साुथ सूडान में शांति मिशन के लिए निस्वार्थ सेवा करने वाले जवानों को बधाई। मुझे हमेशा से इन अविश्वसनीय जवानों पर गर्व होता है’। आप भी पहले वीरेंद्र सहवाग का ये ट्वीट देख लीजिए। हम आपको वीरेंद्र सहवाग का वो ट्वीट भी दिखा रहे हैं।

दरअसल यूनाइटेड नेशंस की तरफ से गढ़वाल राइफल को निस्वार्थ सेवाभाव के लिए यून मेडल से सम्मानित किया गया है। हिंसा से त्रस्त पूर्वी अफ्रीकी देश दक्षिण सूडान में शांति कायम करने और संयुक्त राष्ट्र मिशन का साथ देने पर गढ़वाल राइफल के शांतिदूतों की सराहना हो रही है।
दरअसल दक्षिण सूडान में हिंसा के चलते नागरिकों को अपना मुल्क छोड़कर जाना पड़ रहा था। हिंसा की वजह से यहां की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह से तबाह हो गई थी। भारतीय सेना ने गढ़वाल राइफल के करीब 2300 सैन्य कर्मियों को वहां भेजा गया था। सातवीं गढ़वाल राइफल्स इन्फैंट्री बटालियन के दल ने यहां गजब धैर्य के साथ काम किया और साबित कर दिया कि वो वास्तव में शांतिदूत भी है। अब देश के महान खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने भी गढ़वाल राइफल की खुले दिल से तारीफ की है।