Video: पहाड़ के बच्चे हुनर की खान हैं, यकीन नहीं होता तो इन नन्हें उस्तादों को देखिए
Jul 4 2018 3:10PM, Writer:कपिल
एक लंबे वक्त से पहाड़ के दो बच्चे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसकी वजह भी बेहद खास है। जिस अद्भुत कला से हम दूर हो रहे हैं, उस कला में माहिर हैं ये दो बच्चे। नन्हें हाथों में ढोल और दमाऊं पकड़े ये बच्चे पौड़ी गढ़वाल के घीडी ( बनेलस्यूं) गाँव के हैं। घीड़ी (बनेलस्यूं) वो ही गांव है, जहां से देश को अजित डोभाल जैसा अधिकारी मिला है। इसके अलावा भी इस गांव के कई प्रतिभावान लोगों ने देश दुनिया में अपना परचम लहराया है। उसी गांव में आपको ये हुनर भीदेखने को मिलेगा। जिस उम्र में बच्चों को खेलने से फुरसत नहीं मिलती, उस उम्र में इन बच्चों ने पहाड़ के पारंपरिक वाद्य यंत्रों को अपना खिलौना बना लिया है। लेकिन दुख की बात ये है कि ये दोनों ही बच्चे गरीब परिवार से हैं। पढ़ाई के साथ साथ नौनिहालों के द्वारा इस संस्कृति को जिंदा रखना भी एक बड़ी बात है।
यह भी पढें - Video: पहाड़ के जागर का जलवा..जब अमेरिका में लगे तो सन्न रह गए देखने वाले
यह भी पढें - Video: पहाड़ की शान नेगी दा के गीत गाएगा ये बॉलीवुड सिंगर, नेहा कक्कड़ भी देंगी साथ
नन्हीं सी उम्र में ये 2 प्रतिभावान बच्चे अपने पिता और दादा के साथ मिलकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सवाल ये भी है कि क्या गांव के ही बड़े लोगों को इस परिवार की मदद नहीं करनी चाहिए ? दोनों बच्चे हाथ में ढोल दमाऊं लेते हैं तो अद्भुत सुर छेड़ देते हैं। वीडियो में आप बच्चों को गाते हुए भी देख सकते हैं। वास्तव में ऐसे हुनरमंद बच्चों की हर तरह से मदद की जानी चाहिए। इस तरह से ये बच्चे पढ़ लिखकर काबिल भी बन सकेंगे और पारंपरिक संगीत को नई पहचान भी देंगे। सलाम है ऐसे हुनरमंदों को। ये वीडियो देखिए।