उत्तराखंड ने बदली थी सुपरस्टार रजनीकांत की जिंदगी, अब यहीं आकर फिल्म बनाएंगे
Jul 7 2018 5:54PM, Writer:कपिल
महानायक रजनीकांत की श्रद्धा का केंद्र उत्तराखंड है। खुद वो कई बार कह भी चुके थे कि उत्तराखंड की कृपा से उनके जीवन में काफी तरक्की आई है। हम आपको ये भी बताएंगे कि आखिर उत्तराखंड से रजनीकांत को इतना लगाव क्यों है लेकिन पहले आपको एक अच्छी खबर बता देते हैं। उत्तराखंड में एक बार फिर से एक बड़े बजट की फिल्म शूट हो रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकात मुख्य रोल में होंगे। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति जारी कर दी है। दरअसल रजनीकांत खुद चाहते थे कि उत्तराखंड में उनकी फिल्म की शूटिंग हो। रजनीकांत पहाड़ों और पहाड़ी भोजन की काफी तारीफ करते हैं। उत्तराखंड के लोगों का व्यवहार रजनीकांत को बेहतरीन लगता है। अब ये भी जानिए कि आखिर उत्तराखंड की वजह से सुपरस्टार कैसे बने थे रजनीकांत ?
यह भी पढें - उत्तराखंड पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, देवभूमि की दैवीय शक्ति के बारे में बताई बड़ी बातें
दरअसल रजनीकांत अल्मोड़ा योगदा आश्रम के बहुत बड़े भक्त हैं। रजनीकांत खुद दो बार योगदा आश्रम आ चुके हैं। इस जगह पर 20 लाख की लागत से वो एक विशाल भवन बनवा रहे हैं। योगदा आश्रम द्वाराहाट से दो किलोमीटर दूर बसा है। यहां की शांति और सुंदरता हर किसी को अपनी तरफ खींचती है। इस केंद्र की नींव स्वामी परमहंस ने रखी थी। स्वामी परमहंस के अनुयाइयों की लिस्ट भी काफी लंबी है। इसी लिस्ट में रजनीकांत का नाम भी शामिल है। इसे योग की ही शक्ति कहेंगे कि इससे प्रभावित होकर रजनीकांत ने साल 2000 में बाबा नाम की फिल्म भी बनाई थी। कुछ लोग बताते हैं कि शुरू में ये फिल्म फ्लॉप होने लगी थी। इसके बाद निराश होकर रजनीकांत योगदा आश्रम आए थे। यहां से लौटकर रजनीकांत ने दोबारा इस फिल्म के लिए मेहनत की थी। इसके बाद ये फिल्म हिट हो गई।
यह भी पढें - Video: गढ़वाली गीत गाकर बॉलीवुड के बादशाह का दिल जीता, पहाड़ियों ने कमाल कर दिया !
श्रीहरि बताते हैं कि इसके बाद 2005 में रजनीकांत यहां आए थे और उन्होंने पांडवखोली में ध्यान भी लगाया।यहां अनुयायियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वजह से रजनीकांत ने यहां एक भवन निर्माण करवाया था। रजनीकांत ही नहीं,यहां अनुयायियों की लिस्ट में अभिनेत्री जूही चावला भी हैं। 2016 में केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी यहां आई थीं। उन्होंने यहां पांडवखोली स्थित गुफा में ध्यान लगाया। इस आश्रम में अमेरिका, यूरोप, जापान,कनाडा, इंग्लैंड, मलेशिया, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका, ईरान और जॉर्डन जैसे मुल्कों से भी लोग आते हैं। जब कुछ वक्त पहले रजनीकांत उत्तराखंड आए थे तो उन्होंने कहा था उत्तराखंड में वो अपनी फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं क्योंकि यहां की लोकेशन सबसे ज्यादा बेहतरीन हैं।