Video: गढ़वाली लड़कों का सुपरहिट अंदाज, पेश किया नया गीत...‘चल उड़ी जौला’
Jul 14 2018 12:51AM, Writer:कपिल
एक बार फिर से उत्तराखंड की म्यूजिक इंडस्ट्री में लीक से हटकर कुछ दिलचस्प सा गीत तैयार हुआ है। इसमें रैप सी तेज़ी है तो प्यार सा ठहराव भी है। कुल मिलाकर कहें तो इन गढ़वालियों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। ये जितने भी लड़के इस वीडियो में दिख रहे हैं, अभी 20-21 साल के हैं। इस उम्र में ये चारों इतना जबरदस्त काम कर रहे हैं तो जरा सोचिए कि आने वाले वक्त में ये क्या कारनामा करेंगे। उत्तराखंड के संगीत को आज अलग पहचान मिल रही है। संगीत की इस नींव को हमारे बुजुर्गों ने मजबूत बनाया, तो नई पीढ़ी का हर एक कलाकार इस नींव में मेहनत की एक एक ईंट जोड़कर बुलंद इमारत तैयार कर रहा है। इस तरह उत्तराखंड के गढ़वाल से ताल्लुक रखने वाले ये लड़के कमाल के हैं। कभी शहर मेरा देहरादून, कभी मेरो पहाड़, कभी मैं तेरु प्रेमी और अब चल उड़ी जौला।
यह भी पढें - Video: पहाड़ी छोरे तो हनी सिंह, बादशाह के भी ‘गुरू’ निकले...ये देहरादून से जीतेंगे दुनिया…
इस बार जो वीडियो इस ग्रुप ने पेश किया है, उसे देखकर आप भी कहेंगे कि सच में पहाड़ के छोरे बॉलीवुड को सीधी टक्कर दे रहे हैं। उम्र में छोटे लेकिन संगीत के धुरंधर बन रहे ये गढ़वाली छोरे सभी को पसंद आ रहे हैं। सचिन रौतेला, नवीन ध्यानी, अमित कैंतुरा और अनिरुद्ध चौधरी की ये चौकड़ी कमाल की है। इस बार इस टीम में नया चेहरा दिखे हैं नवीन ध्यानी और यकीन मानिए उन्होंने भी सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। म्यूजिक, वीडियो, गीत सब कुछ अच्छा है। ऐसे पहाड़ी युवाओं का साथ देने की और इनकी हौसला अफजाई की इस वक्त बेहद जरूरत है। इसलिए आप भी सुनिए और इस नए अंदाज को देखकर मस्त हो जाइए।