उत्तराखंड की इस बुलंद इमारत के फैन हैं पीएम मोदी, बॉलीवुड के लिए स्वर्ग है ये जगह
Jul 16 2018 1:44PM, Writer:कपिल
एशिया में अपनी तरह का इकलौती इमारत, जिसे ग्रीक और रोमन शैली में तैयार गया था। यहां तक कि इसे राष्ट्रीय विरासत भी घोषित किया जा चुका है। 2000 एकड़ में फैली ये जगह देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उत्तराखंड की शान बढ़ा रही है। पीएम मोदी से लेकर भारत के राष्ट्रपति तक इस इमारत के फैन हैं। यहां तक कि बॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग के लिए ये जगह स्वर्ग सी है। यूं तो उत्तराखंड में देखने के लिए बहुत कुछ है। कदम कदम पर मौजूद इन चमत्कारों को गौर से देखिए तो हैरानी भी होती है। देहरादून शहर में घंटाघर से 7 किलोमीटर दूर देहरादून-चकराता मोटर मार्ग पर स्थित भारतीय वन अनुसंधान संस्थान यानी FRI की बुलंद इमारत के बारे में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद आप नहीं जानते।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के भिक्यासैंण का अनोखा नज़ारा, कुदरत का ये करिश्मा हैरान करता है

हाल ही में पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यहां योग करने के लिए आए थे। पीएम मोदी पहले भी इसकी वास्तुलकला की तारीफ कर चुके हैं। 2000 एकड़ में फैला एफआरआई का डिजाईन विलियम लुटियंस द्वारा किया गया था। 1906 में ये बिल्डिंग बनकर तैयार हुई थी। यहां आपको ये भी बताना चाहते हैं कि FRI स्थापना इंपीरियल फोरेस्ट इंस्टीट्यूट के रूप में की गई थी। इसमें 7 संग्रहालय बनाए गए हैं। खास बात ये है कि तिब्बत से लेकर सिंगापुर तक सभी तरह के पेड़-पौधे आपको इस एक जगह पर मिल जाएंगे।
यह भी पढें - Video: पहाड़ के जागर का जलवा..जब अमेरिका में लगे तो सन्न रह गए देखने वाले

आज बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की शूटिंग के लिए भी इस जगह को बुक किया जाता है। ये भारत का सबसे बड़ा वन आधारित प्रशिक्षण संस्थान है। भारत के ज्यादातर वन अधिकारी इसी संस्थान से आते हैं। इसकी खास बात इसका विशाल और आकर्षक भवन है। इसमें एक बड़ा संग्रहालय भी है। ये इंडियन काउंसिल ऑफ फोरेस्ट रिसर्च एंड एजुकेशन के अंतर्गत एक प्रमुख संस्थान है। एशिया में अपनी तरह के इकलौते संस्थान के रूप में ये दुनिया भर में मशहूर है। आज ये बुलंद इमारत उत्तराखंड की शान है।