धन्य है उत्तराखंड पुलिस का ये जवान, जिसके लिए हिंदू-मुस्लिम से बड़ा धर्म मानवता है
Jul 24 2018 8:12AM, Writer:आदिशा
आज देशभर में एक बहस सरेआम चलती है। ‘मैं हिंदू- मैं मुस्लिम’। ना जाने लोगों के सिर पर ये कैसा पागलपन सवार हो गया है, जो धर्म के नाम पर ऊपर वाले की बनाई एक चीज यानी इंसान को ही बांटने लगे हैं। हां हमें गर्व होता है, उन लोगों पर जिनके लिए आज भी हिंदू और मुस्लिम से बड़ा धर्म इंसानियत का है। उत्तराखंड पुलिस के जवान मनोज बौखंडी ने जो किया है, वो सच में इंसानियत और आपसी सद्भाव की एक जीती-जागती मिसाल है। मनोज बौखंडी नैनीताल के काठगोदाम में तैनात हैं। जब मनोज गस्त पर थे तो उन्होंने देखा कि एक महिला ने अचानक बैराज में छलांग लगा दी। मनोज बौखंडी ने तुरंत ही सोच लिया कि अगर थोड़ा सा भी वक्त गंवाया तो महिला बड़ी घटना हो सकती है। इसलिए उन्होंने बिना वक्त गंवाए बैराज में छलांग लगा दी।
यह भी पढें - उत्तराखंड पुलिस के जवान ने जान पर खेलकर बचाई 3 जिंदगियां, खुद खाए शरीर पर जख्म
वहां मौजूद लोगों में से जिसने भी ये नजारा देखा, वो वास्तव में एक सुपरहीरो को अपने सामने देख रहा था। हां अब ये मत कहिएगा कि ‘पुलिस की तो ड्यूटी है, ये काम तो करना ही पड़ेगा।’ जल पुलिस के कांस्टेबल दिनेश प्रसाद की मदद से मनोज बौखंडी महिला को किनारे ले ही आए। महिला की पहचान राशिदा पत्नी नजाकत, निवासी बनभूलपुरा लाइन नम्बर 17 के रूप में हुई है। जब मनोज बौखंडी महिला को बचाकर वापस लाए तो वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उत्तराखंड पुलिस के इस सुपरहीरो का स्वागत किया। तुरंत ही मौके पर काठगोदाम पुलिस और 108 को बुलाया गया। वास्तव में उत्तराखंड पुलिस में ऐसे भी जवान और ऑफिसर्स हैं, जिनके लिए इंसानियत और वर्दी का फर्ज ही सबसे बड़ा है। एक सच्चे पुलिसवाले की वर्दी हिंदू-मुस्लिम नहीं देखती, वो अपना फर्ज देखती है।
यह भी पढें - Video: देवभूमि के देवदूत...उफनती नदी में फंसी सुशीला उनियाल, तो जवानों ने ऐसे बचाया
आज मनोज बौखंडी की सतर्कता की वजह से एक महिला की जान बच सकी है। ऐसे वर्दीवालों को राज्य समीक्षआ की टीम सलाम करती है। अगर आपको भी मनोज बौखंडी की इंसानियत पर गर्व है, तो शेयर कीजिए और हर किसी तक इस बात को पहुंचाइए। समाज में प्यार बढ़ाइए, नफरत नहीं।
#उत्तराखंड_का_खाकी_वर्दी_वाला_फरिश्ता
Uttarakhand Police के ऐसे जवानों के लिए दिल में और भी सम्मान पैदा होता है, जो...
Posted by Uttarakhand Police on Monday, July 23, 2018