image: Shashwat pandit new song jaa naa promo launch

Video: ये गढ़वाली गीत आपको सुकून देगा..कुछ अलग लेकर आया पहाड़ का ‘चिट्ठी BOY’

Jul 24 2018 8:05PM, Writer:कपिल

‘’मंजिल मिल ही जायेगी भटककर ही सही, गुमराह तो वो हैं जो घर से निकले ही नहीं’’। पहाड़ के इस लड़के पर ये बातें एकदम फिट बैठती हैं। शाश्वत पंडित उत्तराखंड के संगीत का एक जाना-पहचाना चेहरा है। देवप्रयाग का ये लड़का पहाड़ के संगीत के साथ साथ कदम बढ़ाकर आज उस मुकाम पर पहुंचा है, जहां पहुंचना एक युवा गायक का सपना होता है। कहते हैं कि मेहनत इतनी शांति से करो कि कामयाबी शोर मचाए। शाश्वत के साथ भी कुछ ऐसा ही है। आज पूरा उत्तराखंड जानता है कि पहली बार पहाड़ के पुराने गीतों को मैशअप की शक्ल देने का काम शाश्वत ने ही किया था। उन्हें देखकर ही आज के युवा गायकों ने अलग अलग पहाड़ी गीतों को मिलाकर पहाड़ी मैशअप बनाना शुरू किया। इस बात का शाश्वत पंडित को ना तो कभी गुमान रहा और ना ही उन्होंने इस बात का कभी भी जिक्र किया।

यह भी पढें - Video: पहाड़ी लड़कों ने झंडे गाड़ दिए...1 महीने में ही बना डाला यू-ट्यूब पर रिकॉर्ड !
वो ही शाश्वत पंडित अब नए संगीत और नए शब्दों की जादूगरी के साथ एक बेहतरीन गढ़वाली गीत लेकर आने वाले हैं। इस गीत का प्रोमो भी आ चुका है, जिसका वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं। गीत को नाम दिया गया है ‘जा ना’। उम्मीद है कि इस बार भी कुछ अलग होगा, कुछ नया होगा, जो लोगों को पसंद आएगा। इस गीत के सिंगर, कम्पोज़र शाश्वत पंडित ही हैं। यहां तक कि उन्होंने खुद ही इस गीत में संगीत देने का भी काम किया है। इसके अलावा अर्पित शिखर ने इस गीत की मिक्सिंग और मास्टरिंग का काम किया है। राहुल बौरियां ने इस गीत का वीडियो तैयार किया है। कुल मिलाकर देखना ये होगा कि किस तरह से शाश्वत इस बार खुद को भीड़ से अलग साबित करेंगे। बस थोड़ा सा इंतजार और जल्द ही पूरा गीत भी आपके सामने होगा। शाश्वत पंडित और उनकी पूरी टीम को अग्रिम शुभकामनाएं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home