Video: गढ़वाल से विदेशी मेहमानों को कितना प्यार है, 4 मिनट का ये वीडियो देखिए
Jul 27 2018 5:44PM, Writer:कपिल
एक तरफ पहाड़ की संस्कृति और बोली-भाषा को भूलते अपनी ही पहाड़ी लोग और दूसरी तरफ पहाड़ में खिंचे चले आ रहे विदेशी मेहमान। पहाड़ के लोग पहाड़ी बोलना भूल गए और विदेश से आए मेहमान ग़ढ़वाली बोलना सीख रहे हैं। और तो छोड़िए इन लोगों ने एक छोटी सी फिल्म के जरिए बड़ी सीख दी है। इस फिल्म में हर कलाकार विदेशी है लेकिन गढ़वाली बोल रहा है। टूटी-फूटी ही सही लेकिन गढ़वाली बोलने का ये अंदाज आपको बेहद पसंद आएगा। वीडियो के जरिए ये बताने की कोशिश की गई है कि पहाड़ और पहाड़ की वादियां हर एक पहाड़ी के लिए कितनी जरूरी हैं। पहाड़ के पहनावे में सजे ये लोग दिखा रहे हैं कि पहाड़ का खाना कितना लाजवाब है। एक छोटी सी कहानी को बेहतरीन अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है। गढ़वाली में बनी इस फिल्म के जरिए बताने की कोशिश की गई है कि पहाड़ छोड़कर मत जाइए।
यह भी पढें - Video: देवभूमि का बेटा फिर बना बॉलीवुड की पसंद, पहाड़ी गीत से जीता देश का दिल
हर एक एक्टर और एक्ट्रेस ने अच्छी एक्टिंग की है। दिखाया गया है कि एक लड़का गढ़वाल से शहर की तरफ जाने की तैयारी कर रहा है। लेकिन इस बीच उसके साथ कुछ ऐसा होता है कि वो वापस लौट आता है। पहाड़ में रिश्ते, भावनाएं, प्यार, खाना, संस्कृति और परंपरा से जुड़ी ये कहानी देखकर आपको भी अच्छा लगेगा। देखिए।