image: devendra bisht becomes national selector of football

उत्तराखंड के नाम एक और उपलब्धि... पहाड़ के देवेन्द्र बिष्ट चुनेंगे देश की फुटबाल टीम

Jul 27 2018 9:03PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के इतिहास में एक उपलब्धि और जुड़ गई जब उत्तराखंड के देवेंद्र सिंह बिष्ट को भारतीय फुटबॉल में राष्ट्रीय चयनकर्ता की जिम्मेदारी मिली। उत्तराखंड से पहली बार किसी राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर को यह जिम्मेदारी मिली है। दरअसल इस वर्ष 46वीं एशियन स्कूल अंडर-18 फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित होनी है, ये फुटबाल के क्षेत्र में एक बड़ा आयोजन है और इस बार भारत इस आयोजन को होस्ट कर रहा है। ये फुटबाल चैंपियनशिप 20 से 30 सितंबर तक आगरा में खेली जायेगी। इसी आयोजन के लिए भारत की राष्ट्रीय अंडर-18 फुटबाल टीम का चयन होना है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ने भारतीय फुटबाल टीम के चयन के लिए चयनकर्ताओं में देवेंद्र सिंह बिष्ट को भी शामिल किया है। देवेंद्र सिंह बिष्ट वर्तमान में ONGC में कार्यरत हैं। देवेन्द्र इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में शानदार खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं। उत्तरप्रदेश के समय 7 बार संतोष ट्रॉफी खेल चुके देवेन्द्र बिष्ट इनमें से 3 बार उत्तरप्रदेश फुटबाल टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।


स्कूल गेम्स फेडरेशन ने ONGC के हेड कॉरपोरेट स्पोर्ट्स को पत्र लिखकर देवेंद्र बिष्ट को चयन-ट्रायल में शामिल होने के लिए 27 से 30 जुलाई तक रिलीव करने का आग्रह किया है। देवेन्द्र अभी ओएनजीसी फुटबाल टीम के गेम्स कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। देवेंद्र सिंह बिष्ट ने मीडिया को बताया कि एसजीएफआई की ओर से उन्हें पत्र मिल गया है। एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारत की अंडर-18 टीम के चयन-ट्रायल 28 व 29 जुलाई को ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में होने हैं। जिसमें देवेन्द्र बिष्ट को चयन-ट्रायल में शामिल होना है और इसके बाद वो अंडर 18 राष्ट्रीय फुटबाल टीम के चयन में भूमिका निभाएंगे। उत्तराखंड की प्रतिभाएं देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नित नए इतिहास बना रही हैं, इसी कड़ी में एक और नाम देवेन्द्र बिष्ट भी जुड़ गया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home