image: Divyanka tripathi connection to uttarakhand

देवभूमि से इस टीवी एक्ट्रेस का अटूट रिश्ता है, आर्मी ऑफिसर बनते बनते कलाकार बन गई

Jul 29 2018 6:35PM, Writer:कपिल

कौन जानता है किस्मत कहां ले जाए और क्या रंग दिखा दे। आज हम आपको उस टीवी कलाकार की कहानी बता रहे हैं, जिसे छोटी पर्दे की शान कहा जाता है। ये है मोहब्बतें की इशिता भल्ला, यानी खूबसूरत सी दिखने वाली दिव्यांका त्रिपाठी। इस लड़की का उत्तराखंड से एक अटूट रिश्ता रहा है। यूं तो उत्तराखंड के बारे में कहा जाता है कि देश को सबसे ज्यादा आर्मी ऑफिसर्स देवभूमि से ही मिले हैं। भोपाल में जन्मी दिव्यांका भी आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थी। देहरादून के IMA कैडेट्स को देखकर दिव्यांका के मन में भी इन कैडेट्स का जज्बा देखकर आर्मी ऑफिसर बनने की इच्छा थी। इसके लिए दिव्यांका ने बचपन से ही तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दिव्यांका त्रिपाठी उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से पर्वतारोहण का कोर्स कर चुकी हैं।

यह भी पढें - Video: पहाड़ के संकल्प खेतवाल बॉलीवुड को भा गए, ये गढ़वाली गीत सुनकर झूम उठा देश
Divyanka tripathi connection to uttarakhand
दिव्यांका का जन्म 14 दिंसबर 1984 को भोपाल में हुआ। वो एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भोपाल में ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं। दिव्यांका बचपन में आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने बकायदा बचपन से ही तैयारी की और NCC ज्वॉइन की थी। इस दौरान उन्होंने शूटिंग में कई मेडल भी अपने नाम किए थे। इसके बाद दिव्यांका उत्तराखंड आ गईं थी।

यह भी पढें - Video: नए गढ़वाली गीत के साथ शाश्वत पंडित का कमबैक, इस बार कुछ खास है !
Divyanka tripathi connection to uttarakhand
उन्होंने उत्तराखंड में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के बारे में सुना था। पर्वतारोही बनने के लिए वो उत्तरकाशी चलीं गई और वहां से कोर्स किया था। हालांकि इसके बाद किस्मत उन्हें कहीं और ही ले गईं। दिव्यांका वापस गईं तो पता चला कि एक टीवी सीरियल से उन्हें रोल ऑफर हुआ है। यहां से खुद दिव्यांका को भी पता नहीं चला कि वो कब टीवी की सबसे लोकप्रिय बहू बन गईं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home