image: youth foundation girls saving lives in kedarnath

Video: केदारनाथ की बहादुर बेटियां जिनके हौसले के आगे उफनती नदी भी हार गयी

Aug 1 2018 7:41PM, Writer:शैलेश

कर्नल अजय कोठियाल ने जब यूथ फाउंडेशन की शुरुवात की थी, तब ये सोचा भी नहीं होगा कि इससे जुड़ी उत्तराखंड की बेटियां एक दिन लोगों की जान बचने का जरिया बन जायेंगी। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग पर गरुड़चट्टी पंहुचाने वाला पैदल पुल 2013 की आपदा में टूट गया था। इसके बाद कर्नल कोठियाल की अगुवाई में यहाँ पर एक नया पुल बनाया गया था। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के चलते मन्दाकिनी नदी का पानी पुल के ऊपर आ गया है। ये पुल टूटा तो नहीं है पर पुल पर मन्दाकिनी का पानी बड़ी मात्रा में आने के कारण आवाजाही ठप्प हो गयी है। ऐसे में दूसरी ओर के लोगों तक राहत सामाग्री पंहुचाने का काम बहुत कठिन है। मंदाकिनी नदी में पुल के डूब जाने के बाद राहत सामग्री पहुंचाने में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की लड़कियां मिसाल कायम कर रही हैं। कुछ रस्सियों के सहारे उफनती हुई मंदाकिनी नदी के ऊपर वह कुछ इस तरह सफर कर रही हैं, मानो कोई हंसी खेल हो। उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। बिना किसी डर और खौफ के ये लड़कियां आसानी से रस्सी के सहारे नदी को पार कर रही हैं और अपना काम कर रही हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड के चुनावी रण में उतरेंगे कर्नल अजय कोठियाल, टिहरी सीट से ठोकेंगे दावेदारी!
पुल डूब जाने के बाद उस पार के लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम यूथ फाउंडेशन की लड़कियां बड़ी ही हिम्मत के साथ कर रही हैं। 2013 में आई प्रलयकारी आपदा के बाद इस पुल को केदारनाथ में गरुड़चट्टी को जोड़ने के लिए बनाया गया था। इसी पुल से सभी लोग, चाहे वो श्रद्धालु हों, मजदूर हों या फिर स्थानीय नागरिक, गरुड़चट्टी को जाते हैं। उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण केदारनाथ में मंदाकिनी और सरस्वती नदियों का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पानी में ये पुल भी डूब गया है। इसकी वजह से काफी लोग रास्ते में भी फंसे हुए हैं। ऐसे में यूथ फाउंडेशन की वंदना और गंगा राणा कभी JCB से मलबा हटाती हैं तो कभी पुल के पार राहत सामग्री पंहुचाने को रस्सियों के सहारे उफनती नदी पार कर जाती हैं। केदारनाथ में यूथ फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर मनोज सेमवाल भी इन बहादुर बेटियों की हिम्मत की दाद देते हैं। कर्नल कोठियाल की ट्रेनिंग को भी हमारा प्रणाम है.. जिसने उत्तराखंड की बेटियों को भी फौलाद बना कर नयी मिसाल कायम कर दी है। ये विडियो देखिये ...


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home