image: Roshan raturi to go japan for arjun bisht

Video: जापान में मारे गए अर्जुन बिष्ट को इंसाफ दिलाएंगे रोशन रतूड़ी, खुद जा रहे हैं जापान

Aug 3 2018 12:45PM, Writer:कपिल

कहते हैं कि अगर किसी अच्छे काम को करने के लिए अपने अपने मन में ठान ली है, तो भगवान भी आपकी मदद करता है। ऐसा ही कुछ रोशन रतूड़ी के साथ हुआ है। उत्तराखंड के रोशन रतूड़ी कई साल पहले अपना गांव छोड़कर दुबई चले गए थे। दुबई रहकर भी उन्होंने इंसानियत को अपने भीतर जिंदा रखा। इसी के दम पर अब तक रोशन रतूड़ी विदेश में फंसे 570 से ज्यादा लोगों को अपने वतन भेज चुके हैं। हाल ही में जापान में उत्तराखंड के अर्जुन बिष्ट की मौत हो गई थी। इसके बाद से रोशन रतूड़ी ने उन्हें और उनके परिवार को इंसाफ दिलाने का प्रण लिया था। इसके लिए काफी वक्त से रोशन रतूड़ी वीज़ा की कोशिशों में जुटे हुए थे। आखिरकार रोशन रतूड़ी को इस काम सफलता हासिल हुई है और उनका जापान का वीज़ा तैयार हो गया है।

यह भी पढें - जापान में मारे गए अर्जुन बिष्ट को इंसाफ दिलाएंगे रोशन रतूड़ी, खुद जा रहे हैं जापान!
इसके लिए रोशन रतूड़ी ने किसी भी मदद नहीं ली। वो अपने खर्च पर जापान जा रहे हैं और अर्जुन बिष्ट के परिवार को इंसाफ दिलाकर ही दम लेंगे। रोशन रतूड़ी का कहना है कि ‘आप सबके आशीर्वाद से मेरा जापान का वीज़ा, हवाई टिकट और पासपोर्ट का कार्य पूरा हो चुका है। जो भी किया है अपने पैसे से किया है। रोशन रतूड़ी का कहना है कि ‘अगर जूनून हो तो कुछ भी असंभव नहीं है ।बस आप सबका प्यार ही मेरी ताक़त है’। ये वीडियो भी देखिए।



यह भी पढें - Video: थाईलैंड में उत्तराखंडी स्वाद, पहाड़ के शेफ दुनिया में जलवा दिखा रहे हैं..देखिए
हाल ही में अर्जुन बिष्ट की जापान में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद से सवाल उठने लगे थे कि ये मौत नहीं बल्कि हत्या है। इसके बाद से रोशन रतूड़ी ने प्रण लिया था कि वो अर्जुन बिष्ट के परिवार को इंसाफ दिलाएंगे। अर्जुन बिष्ट के परिवार की मदद करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि उनकी एक बच्ची के दिल में सुराख है। पत्नी की तबीयत भी खराब चल रही है। पूरा परिवार परेशान है और सारी उम्मीदें रोशन रतूड़ी पर आकर टिक गई हैं। अर्जुन बिष्ट के भाई पहले ही बता चुके हैं कि ये सब कुछ होटल के मालिक के इशारों पर हुआ है। ऐसे में अर्जुन बिष्ट की मौत हुई है या फिर हत्या ? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए रोशन रतूड़ी निकल पड़े हैं। शाबाश पहाड़ के लाल...जीतकर ही आना।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home