Video: केदारनाथ की तीन बेटियों को सलाम, खतरों से लड़कर बनी लोगों की मददगार
Aug 8 2018 8:26PM, Writer:कपिल
दिल में हौसला रखिए, कामयाबी आपके कदमों को चूमेगी। इस कामयाबी की बुलंदियों पर आज अगर कोई है, तो वो हैं उत्तराखंड की बेटियां। हौसलों की मिसाल देती ये हिम्मती बेटियां हर मुश्किल से लड़ना जानती हैं। ऐसी ही हिम्मतवाली हैं पहाड़ की ये तीन बेटियां। नाम है वंदना राणा, नीमा नेगी और गंगा राणा। नीमा नेगी अगस्त्यमुनि की रहने वाली हैं तो गंगा राणा और वंदना राणा उत्तरकाशी की रहने वाली हैं। ये बेटियां कभी रस्सी के सहारे नदी पार करती हैं, कभी जेसीबी जैसी भारी-भरकम मशीन खुद चलाती हैं, कभी मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करती हैं। इन्हीं बेटियों के दो वीडियो सोशल मीडिया लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इन्हें देखकर आप गर्व करेंगे पहाड़ की इन बेटियों पर। हाल ही में मंदाकिनी नदी उफान पर थी, तो ये बेटियां उफनती नदी को रस्सी के सहारे पार कर गांव के लोगों को राहत सामग्री पहुंचा रही थी।
यह भी पढें - Video: पहाड़ की बेटी के हौसले को सलाम, केदारनाथ में JCB चलाने वाली पहली लड़की
ये बेटियां मुश्किलों को मात देकर लोगों के लिए मददगार साबित हो रही हैं। वंदना कहती हैं कि यूथ फाउंडेशन की तरफ से उन्होंने ट्रेनिंग ली थी और इसके बाद केदारनाथ जाने की इच्छा जाहिर की। गंगा राणा कहती हैं कि आज बेटियों को किसी भी हाल में कम मत समझिए, क्योंकि बेटियां भी हर असंभव काम को संभव बना सकती हैं। अाप पहले ये वीडियो देखिए और इसके बाद दूसरा वीडियो भी देखिए।
यह भी पढें - पहाड़ की शेरनी…अपनी दादी को बचाने के लिए भालू से जा भिड़ी थी दीपिका
इन्हीं में से एक बेटी हैं नीमा नेगी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीम का हिस्सा बनी नीमा नेगी के हौसले को देखकर हर कोई इसकी तारीफ करता है। नीमा नेगी फिलहाल केदारनाथ में पुनर्निमाण के काम में योगदान दे रही हैं। जेसीबी मशीन चलाने वाली नीमा नेगी का ये वीडियो देखकर आप गर्व करेंगे। इन बेटियों, कर्नल अजय कोठियाल और यूथ फाउंडेशन को सलाम। ये वीडियो भी देखिए।