केदारनाथ की ये नई फोटो देखिए..तैयार हुआ बेमिसाल खूबियों वाला अराइवल प्लाज़ा
Aug 10 2018 1:49PM, Writer:कपिल
केदारनाथ से एक बेहतरीन तस्वीर सामने आई है। साल 2013 के भयानक आपदा के बाद ये तस्वीर आंखों को सुकून दे रही है। भगवान भोलेनाथ की नगरी में भव्य निर्माण हो रहा है। अब मंदिर के दूसरे छोर से अराइवल प्लाजा की एक एक भव्य फोटो सामने आई है। ये वो जगह है जहां पर तीर्थ यात्री शांति से बैठेंगे और ध्यान लगा सकेंगे। सबसे खास बात ये है कि ये अराइवल प्लाजा दो नदियों के संगम पर बनाया गया है। यहां से मंदिर तक के लिए रास्ता बनाया गया है। 252 मीटर लम्बा मार्ग बेहद ही खूबसूरती से तैयार किया गया है। पहले इस सरास्ते में ग्रेनाइट की टाइल्स लगाई जानी थी लेकिन अब यहां ग्रेनाइट के पत्थर लगाए गए हैं। उत्तराखंड अन्तरिक्ष उपयोग केंद्र यानी यूसैक के निदेशक ने इस अराइल प्लाजा को लेकर कुछ खास बातें बताई हैं।
यह भी पढें - Video: पहाड़ की बेटी के हौसले को सलाम, केदारनाथ में JCB चलाने वाली पहली लड़की

यूसैक के निदेशक डॉक्टर एमपीएस रावत का कहना है कि इस अराइवल प्लाजा का क्षेत्रफल 64 वर्गमीटर है। इसके अलावा भी यहां दो और अराइवल प्लाजा का निर्माण होना है। जी हां दो और प्लाजा का नाम टेम्पल प्लाजा और सेन्ट्रल प्लाजा होगा। अकेले अराइवल प्लाजा पर 400 लोग खड़े हो सकते हैं।
यह भी पढें - Video: केदारनाथ की तीन बेटियों को सलाम, खतरों से लड़कर बनी लोगों की मददगार
इस पूरे अराइवल प्लाजा पर 40 हजार टाइल्स लगाई गई हैं। मजबूती बनाए रखने के लिए इन टाइल्स को आपस में सीमेंट से चिपकाने के बजाय सीमेंट से टेप किया गया है। इसके पीछे भी एक खास वजह है। अगर इन्हें सीधे सीमेंट से चिपकाया जाता तो तापमान में लगातार बदलाव होने की वजह से ये चटक सकती हैं। ये तस्वीर देखकर आप समझ ही गए होंगे कि केदारपुरी को किसी मेहनत के साथ तैयार किया जा रहा है। इसे पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजक्ट भी कहा जा रहा है। NIM के प्रिंसिपल कर्नल अजय कोठियाल और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को इस काम का जिम्मा सौंपा गया था। तबसे ये दोनों ही जबरदस्त काम कर रहे हैं। गर्व ऐसे अधिकारियों पर होता है जो पूरी मेहनत और लगन से अपने काम में जुटे हुए हैं।